Five Star Hotel Bihar: बिहार के इस जिले को नए साल में मिली 5 स्टार होटल की सौगात, 200 करोड़ होंगे खर्च
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Jan 2026 9:27 AM
पटना में बनेगा फाइव स्टार होटल (एआई जेनरेटेड इमेज)
Five Star Hotel Bihar: बिहार के पटना जिले में फाइव स्टार होटल का निर्माण होने वाला है. इसके निर्माण में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही जा रही है. होटल के निर्माण को लेकर इनकम टैक्स गोलंबर के पास के होटल पाटलिपुत्र अशोक को तोड़ा भी जा रहा है.
Five Star Hotel Bihar: नए साल में पटना के लोगों को बड़ा तोहफा दिया गया. जिले में फाइव स्टार होटल का निर्माण होने वाला है. इसके निर्माण को लेकर इनकम टैक्स गोलंबर के पास के होटल पाटलिपुत्र अशोक को तोड़ा भी जा रहा है. लग्जरियस फैसिलिटी के साथ 140 कमरों का निर्माण किया जायेगा. फाइव स्टार होटल के निर्माण में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च आने की बात कही जा रही है.
इतने एकड़ की जमीन पर होगा निर्माण
जानकारी के मुताबिक, होटल का निर्माण लगभग 1.5 एकड़ की जमीन पर किया जायेगा. जनवरी महीने में ही होटल का मॉडल तैयार कर लिया जा सकता है. जिसके बाद निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा. लेकिन फाइव स्टार होटल का निर्माण कार्य लगभग चार साल में पूरा होने की संभावना जताई गई है. इसके निर्माण के साथ ही पटना के लोगों को एक अनोखा अनुभव मिल सकेगा.
सितंबर 2025 में ही हुआ था एमओयू साइन
दरअसल, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, ITC Hotels और चयनित एजेंसी के बीच सितंबर 2025 में ही एमओयू साइन किया गया था. कुमार इंफ्राट्रेड को लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) जारी किया गया था. एजेंसी ने होटल संचालन के लिए ITC Hotels को चुना था.
प्रोजेक्ट के नियम की माने तो, एजेंसी का चयन कर लेने और लेटर ऑफ अवार्ड जिस तारीख को मिल जाता है, उसके 150 दिनों के अंदर किसी प्रतिष्ठित फाइव स्टार ब्रांड के साथ ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट समझौता करना जरूरी होता है. जिसके बाद निर्माण का काम शुरू कर दिया जाता है.
पटना में बनेंगे 3 फाइव स्टार होटल
जानकारी के मुताबिक, पटना में तीन फाइव स्टार होटल का निर्माण प्रस्तावित है. गांधी मैदान के पास बांकीपुर बस स्टैंड परिसर और वीरचंद पटेल पथ स्थित सुल्तान पैलेस की जमीन पर भी फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जायेगा. इस तरह से पहले फाइव स्टार होटल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










