झारखंड को केंद्र की सौगात: गम्हरिया-चांडिल रेलवे लाइन को मिली मंजूरी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Feb 2026 6:05 PM

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, Pic Credit- X Handle

Cabinet Meeting: केंद्रीय कैबिनेट ने झारखंड के गम्हरिया-चांडिल रूट पर तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण को हरी झंडी दिखाई. 12,236 रुपये करोड़ की मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से झारखंड, बिहार, एमपी और महाराष्ट्र के 8 जिलों को लाभ होगा. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Cabinet Meeting, रांची : केंद्र के कैबिनेट बैठक में झारखंड को बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को जानकारी दी कि मंत्रिमंडल ने झारखंड के गम्हरिया–चांडिल रेलखंड पर तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कैबिनेट बैठक में कुल 12,236 करोड़ रुपये के दो महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिये गये हैं, जिनमें झारखंड भी सीधे तौर पर शामिल है. गम्हरिया–चांडिल रेलखंड राज्य के सबसे व्यस्त रूट्स में से एक है.

किन किन रेलवे लाइन को दी गयी मंजूरी

झारखंड के अलावा सरकार ने गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन, बिहार के पुनारख-किउल को भी मंजूरी दी गयी है. इसके अलावा श्रीनगर में एक नया एकीकृत हवाई अड्डा टर्मिनल, अहमदाबाद मेट्रो का विस्तार, विद्युत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय और कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर निर्णय लिया गया.

Also Read: अबुआ बजट 2026: झारखंड में 35 नए फ्लाईओवर और एयर एंबुलेंस के किराये में भारी कटौती

झारखंड समेत चार राज्यों को कवर करेंगी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाएं

केंद्र सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड के आठ जिलों को कवर करने वाली इन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 307 किलोमीटर की वृद्धि होगी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 5,407 गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिनकी आबादी लगभग 98 लाख है.” सरकार का यह भी कहना है कि बढ़ी हुई लाइन क्षमता से आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेलवे की परिचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में बढ़ोतरी होगी. मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से परिचालन को सुव्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी.

Also Read: Air Ambulance Crash: परिजनों की दहाड़ से अस्पताल परिसर का माहौल रहा गमगीन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola