Air Ambulance Crash: परिजनों की दहाड़ से अस्पताल परिसर का माहौल रहा गमगीन

Air Ambulance Crash: चतरा में हुए एयर एंबुलेंस में मारे गए लोगों के परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं. अस्पताल परिसर में मंगलवार को परिजनों की दहाड़ से माहौल पूरा गमगीन हो गया.
Air Ambulance Crash: चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियातु के करमटांड़ जंगल में विमान हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों के शव मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल चतरा लाया गया. अस्पताल में शव के लाते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एंबुलेंस से एक के बाद एक शव पहुंचने के बाद सभी को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया. शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा अस्पताल परिसर लोगों से भरा रहा. वहीं मृतक के परिजनों की चीख पुकार से पूरा अस्पताल परिसर गूंजता रहा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल परिजनों को ढांढ़स बंधाते रहे.
मेडिकल टीम ने किया शवों का पोस्टमार्टम
विमान हादसे में मारे गये सभी सात लोगों के शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल टीम के द्वारा किया गया. टीम में शामिल मजिस्ट्रेट चतरा सीओ अनिल कुमार की उपस्थिति में चिकित्सकों ने बारी-बारी से सभी शवों का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. मेडिकल टीम में मजिस्ट्रेट के अलावा अस्पताल उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार, डॉ अजहर और डॉ कुमार उत्तम शामिल थे.
ये भी पढ़ें…
Ranchi Weather Report: रांची में झमाझम बारिश, तेज हवा के साथ बदला मौसम; फिर लौटेगी ठंढ!
Chatra Air Ambulance Crash: स्वास्थ्य मंत्री को देखते ही फूट फूट कर रोने लगी मृत पायलट की मां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










