Chatra Air Ambulance Crash: स्वास्थ्य मंत्री को देखते ही फूट फूट कर रोने लगी मृत पायलट की मां

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :24 Feb 2026 12:28 AM
विज्ञापन
Ranchi Air Ambulance Crash

दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. रेड बर्ड कंपनी के इस सी-90 विमान में दो पायलट, चिकित्साकर्मी और मरीज के परिजनों सहित कुल 8 लोग सवार थे. उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद एटीसी से संपर्क टूटने के कारण यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें सभी सवार लोगों की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Ranchi Air Ambulance Crash, चतरा: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस सोमवार की शाम चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़ इस घटना में किसी की जिंदगी बचाने की मकसद से उड़ान भरने वाले दो जांबाज पायलट, चिकित्साकर्मी और मरीज के परिजनों सहित कुल आठ लोग मौत के आगोश में समा गये. एक तरफ जहां पूरा प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, वहीं इस खबर ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया है. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री चतरा पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. उन्हें देखते ही पायलट की मां फूट फूट कर रोने लगी. अस्पताल में डीसी भी पहुंची थी. इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

शाम 7 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में एयर एंबुलेंस में सवार सभी आठ लोगों के मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रेड बर्ड कंपनी का सी 90 विमान संजय कुमार के नाम से आरक्षित था. एयर एंबुलेंस ने शाम सात बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी.

Also Read: Gumla: अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, नवजात का भी मिला शव

विमान में 8 लोग थे सवार

विमान में कुल आठ लोग सवार थे. इसमें कैप्टन विवेक और साथी कैप्टन समरजीत के अलावा डॉ विकास गुप्ता, नर्स अर्चना देवी और मरीज के परिजन ध्रुव कुमार, विकास गुप्ता व सचिन कुमार मिश्रा सवार थे. एयर एंबुलेंस का रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरने के करीब आधे घंटे के बाद एटीसी से संपर्क टूट गया. इसके बाद विमान की जानकारी को लेकर हड़कंप मच गया. एटीसी द्वारा विमान की जानकारी लेने को लेकर लगातार कोशिश की जा रही थी, लेकिन जानकारी नहीं मिल पा रही थी.

देवकमल अस्पताल में भर्ती थे संजय कुमार, एयरलिफ्ट किया गया था दिल्ली

चंदवा लातेहार के 41 वर्षीय संजय कुमार को गंभीर अवस्था में देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के संचालक और वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ अनंत सिन्हा ने बताया कि संजय कुमार को 16 फरवरी को परिजन भर्ती कराये थे. वह 65 प्रतिशत जली हुई अवस्था में अस्पताल आये थे. उनको आईसीयू में रखा गया था. तब से देवकमल अस्पताल में ही इलाज चल रहा था. परिजन सोमवार सुबह दिल्ली ले जाने की बात कहकर दोपहर 1:30 बजे अस्पताल से ले गये. डॉक्टर और पारा रामेडिकल स्टाफ देवकमल अस्पताल के नहीं थे.

सदर अस्पताल में एनेस्थेटिक थे डॉ विकास

रांची सदर अस्पताल में एनेस्थेटिक रूप में डॉ विकास कुमार गुप्ता सेवा दे रहे थे. वह सदर अस्पताल में स्थाई डॉक्टर थे. जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में कार्यरत हैं. उनका दो साल का पुत्र है. झासा के सचिव डॉ विमलेश कुमार सिंह ने डॉ विकास के निधन पर शोक प्रकट किया है.

Also Read: Ranchi Weather Report: रांची में झमाझम बारिश, तेज हवा के साथ बदला मौसम; फिर लौटेगी ठंढ!

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola