Ranchi Weather Report: रांची में झमाझम बारिश, तेज हवा के साथ बदला मौसम; फिर लौटेगी ठंढ!
Jharkhand Weathee Alert
Ranchi Weather Report: सोमवार को नगर निकाय चुनाव का मतदान समाप्त होते ही रांची और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश देखने को मिली. मौसम ने करवट ली है और पारा लुढक गया है.
Ranchi Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार की रात रांची, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, गुमला, खूंटी, कोडरमा, पलामू और रामगढ़ सहित कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश हुई. इस दौरान कहीं-कहीं बादल भी गरजे. मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ ठनका गिरने की संभावना जतायी गयी है. वहीं हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है.
आपके शहर में
कुछ जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश होने के कारण अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की भी संभावना है. सुबह में कुहासा व दिन में आकाश में बादल छाये रहेंगे. 25 फरवरी को सुबह में कुहासा और दिन में आंशिक बादल छाये रहेंगे, जबकि मौसम शुष्क रहेगा. 25 फरवरी से मौसम साफ रहेगा. सोमवार को सबसे अधिक तापमान चाईबासा का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम तापमान गुमला का रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा.
रांची का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
ये भी पढ़ें…
झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल
झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत में बंपर 47.57% वोटिंग, खूंटी में भी जोश हाई, देखें 1 बजे तक का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए