भदोही नहीं... इस नाम से होगी जिले की नई पहचान! CM योगी के ऐलान से बढ़ी हलचल

Updated:
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Politics: भदोही जिले का नाम एक बार फिर बदलने की चर्चा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संत रविदास की विरासत का जिक्र करने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या जिले को उसका पुराना नाम 'संत रविदास नगर' वापस मिलेगा. कालीन नगरी की इस नई पहचान पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है.

विज्ञापन

UP Politics: कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने की चर्चा तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या भदोही को फिर से संत रविदास नगर नाम दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने संत रविदास की जयंती और उनकी विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि जिले की पहचान संत रविदास से जुड़ी रही है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है.

विज्ञापन


पहले भी बदल चुका है जिले का नाम

भदोही जिले का नाम पहले संत रविदास नगर रखा गया था. बाद में समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान इसे फिर भदोही कर दिया गया. जिले का संत रविदास से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध रहा है, इसलिए नाम परिवर्तन का मुद्दा समय-समय पर उठता रहा है.

कालीन नगरी के नाम से दुनिया में पहचान

भदोही देश ही नहीं, दुनिया में अपनी कालीन उद्योग के लिए मशहूर है. इसे भारत की 'कार्पेट सिटी' भी कहा जाता है. यहां लाखों बुनकर और कारीगर कालीन उद्योग से जुड़े हुए हैं और भदोही की कालीनों को जीआई टैग भी मिल चुका है.

राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चा

मुख्यमंत्री के बयान के बाद जिले के नाम को लेकर एक बार फिर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, नाम बदलने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है. ऐसे में लोगों की नजर अब सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी', हापुड़ में कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर मंडलायुक्त का कड़ा रुख, ईओ को फटकारा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola