विश्व स्तनपान दिवस पर प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन

प्रेमनगर मे स्तनपान दिवस का आयोजन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पोटका के प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। सेविकाओं ने माताओं को शिशु के स्वास्थ्य और स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक किया।

विज्ञापन

पोटका. जुड़ी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रेमनगर में मंगलवार को ‘विश्व स्तनपान दिवस’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पंचायत की सेविकाओं, सहायिकाओं, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका सीमा चटर्जी ने माताओं को जागरूक करते हुए कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है. उन्होंने जन्म के बाद 6 माह तक बच्चे को केवल स्तनपान कराने की सलाह दी.

विज्ञापन

इसके अलावा, बच्चों के शारीरिक विकास के लिए समय पर ऊपरी आहार शुरू करने, नियमित टीकाकरण, पौष्टिक भोजन और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में पंचायत की सेविका-सहायिकाओं में सीमा चटर्जी, मुन्नी कुमारी, साधना सिंह राय, बकुल कर, सुलेखा सरदार, शेफाली मंडल, सुनीता पात्रो, सुभद्रा सिंह सरदार, लक्ष्मी महतो, सुखमति सरदार, सहायिका श्यामली नंदी और सहिया माधवी दे समेत कई लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola