Mahakumbh 2025: चिराग के जीजा ने विपक्षी नेताओं पर बोला हमला, बोले- कुंभ हमारी आस्था, न बनाए...

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Jan 2025 2:59 PM

विज्ञापन

Mahakumbh Politics

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा देखने को मिल रही है. करोड़ों की संख्या में लोग पुण्य स्नान के लिए संगम तट की ओर उमड़ पड़े हैं. इस मुद्दे पर विपक्षी नेता खूब बयान दे रहे हैं.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आज से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है. इस धार्मिक आयोजन को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए तो लोजपा (आर) के सांसद और चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कुंभ हमारी आस्था से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें लोग भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं. उन्होंने कहा कि कुंभ में हर साल लाखों लोग स्नान करने और भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं. इस बार प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अच्छे से तैयार किया है, ताकि लोग व्यवस्थित तरीके से स्नान कर सकें और सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें.

महाकुंभ पवित्र स्नान

हर चीज को राजनीति का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए- अरुण भारती

अरुण भारती ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हर चीज को राजनीति का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए. उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे सकारात्मक भूमिका निभाएं और हर मुद्दे पर नकारात्मक न हों. बता दें कि विपक्ष लगातार महाकुंभ को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार को घेर रहा है.

क्या बोले थे विपक्षी नेता

हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा था, “हम पुण्य के लिए गंगा स्नान करने जाएंगे, जबकि वो (भाजपा) पाप धोने के लिए जाते हैं. मैं गंगा स्नान के लिए अक्सर जाता रहा हूं, जिसकी फोटो अगर मैं चाहूं, तो शेयर भी कर सकता हूं. जो भाजपा नेता मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, वो जरा फोटो शेयर करके दिखाएं.”

इससे पहले आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सीट से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा, महाकुंभ में वही जाएंगे, जिन्हें अपने पाप धोने हैं. लेकिन, मेरा सीधा-सा सवाल है कि क्या कोई यह बताता है कि उसने कब और क्या पाप किए थे?

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा कि प्रयागराज के निवासी सरताज ने दावा किया है कि जिस जमीन पर कुंभ के मेले का आयोजन किया जा रहा है, वो वक्फ की जमीन है. कुंभ के सभी इंतजाम वक्फ की जमीन पर हो रहे हैं. लेकिन, दूसरी तरफ कुंभ में मुसलमानों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

मौलाना के इस बयान को लेकर खूब विवाद हुआ, जिसके बाद वो नरम पड़ गए थे. उन्होंने कुंभ मेले में जाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और सभी मुसलमानों से अपील की कि श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाए.

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: बिहार की अनामिका ने कुंभ ध्वज लेकर 13000 फुट से लगाई छलांग, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन