चिराग पासवान ने बेचे विधानसभा चुनाव के टिकट!, लोजपा के बागी नेताओं ने लगाए कई गंभीर आरोप
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Feb 2021 8:23 AM
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट बेचने का आरोप लगाया गया है. लोजपा के बागी नेता केशव सिंह, रामनाथ रमण, कौशल किशोर सिंह और दीनानाथ क्रांति की ओर से धोखाधड़ी के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराने की बात कही है.
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट बेचने का आरोप लगाया गया है. लोजपा के बागी नेता केशव सिंह, रामनाथ रमण, कौशल किशोर सिंह और दीनानाथ क्रांति की ओर से धोखाधड़ी के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराने की बात कही है.
शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी का केशव सिंह ने कहा कि चिराग पासवान ने ठगी के लिए पूरे बिहार में बीते वर्ष फरवरी में 25 हजार प्राथमिक सदस्य एवं दो लाख विज्ञापन के लिए पैसा जमा करने का अभियान चलाया था. लोजपा की ओर से कहा गया कि पार्टी उन्हीं को विधानसभा का टिकट देगी जो इस मानक को पूरा करेंगे. झूठ का सहारा लेकर 94 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ताओं से सदस्यता व विज्ञापन के नाम पर ठगी की गयी.
उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को जदयू के कर्पूरी सभागार में बागी नेता जदयू नेताओं के साथ मिलन समारोह का आयोजन करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरसीपी सिंह व अध्यक्षता जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा करेंगे.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










