Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इन दो खेलों के लिए बनेंगे अलग ग्राउंड

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: पटना के गर्दनीबाग में जल्द ही खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को हाईटेक सुविधाओं से भरपूर नेशनल लेवल का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मिलने वाला है. भवन निर्माण विभाग द्वारा तैयार की जाने वाली इस परियोजना पर लगभग 28.66 करोड़ रुपये की लागत आएगी. कॉम्प्लेक्स के निर्माण का काम शुरू हो चुका है और इसे पूरा करने का लक्ष्य 2027 तक रखा गया है.
Bihar News: पटना के गर्दनीबाग में खेलों का नया अध्याय लिखा जाएगा. लगभग 28.66 करोड़ की लागत से बनने वाला अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दो साल में तैयार होगा. यहां क्रिकेट और हॉकी के लिए अलग-अलग मैदान होंगे, जिनमें 40 हज़ार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी. इस कॉम्प्लेक्स के तैयार होने से राजधानी को न सिर्फ आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि बिहार के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर को दिखाने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा.बता दें की इस कॉम्प्लेक्स को 10 एकड़ में तैयार किया जा रहा है.
क्रिकेट और हॉकी के लिए अलग मैदान
कॉम्प्लेक्स में दो अलग-अलग मैदान बनाए जाएंगे. एक मैदान क्रिकेट के लिए होगा, जबकि दूसरा हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ से तैयार किया जाएगा. हॉकी और क्रिकेट खिलाड़ियों को राजधानी में पहली बार इस तरह का विकल्प मिलेगा. इसके साथ ही अतिरिक्त नेट पिचों का निर्माण भी होगा ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और माहौल मिल सके.
40 हजार दर्शकों के बैठने की होगी क्षमता
यह कॉम्प्लेक्स करीब 10 एकड़ क्षेत्र में बनाया जा रहा है. इसमें 40 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी. बड़े मैचों और टूर्नामेंट्स के दौरान दर्शकों को आरामदायक अनुभव दिलाने के लिए प्रशासनिक ब्लॉक, कैफेटेरिया और पार्किंग क्षेत्र जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी.
मिलेंगी ये हाईटेक सुविधाएं
कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक जिम, ड्रेसिंग रूम, गार्डन और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी. यह ढांचा भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों की मेजबानी करने में सक्षम होगा.
बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
अब तक पटना में अंतरराष्ट्रीय स्तर का न तो कोई क्रिकेट मैदान था और न ही हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान. इस कॉम्प्लेक्स के तैयार होने से बिहार के खिलाड़ियों को न सिर्फ अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए बेहतर माहौल मिलेगा, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By JayshreeAnand
कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




