राज्‍यसभा जाने के फैसले के बाद भी उसी अंदाज में नीतीश! बोले- उ सब के चक्‍कर में मत रहिएगा… उ सब कुछ किया है जी…!

Updated:
विज्ञापन

नीतीश का लालू परिवार पर बड़ा हमला, मधेपुरा में CM का तीखा वार

Nitish Kumar RJD attack : मधेपुरा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी शासन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि उन लोगों ने महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ नहीं किया. जानिए अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने क्या-क्या कहा.

विज्ञापन

Nitish Kumar RJD attack : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भले ही राज्‍यसभा जा रहे हों मगर उनके तेवर आज भी वैसे ही हैं। आज नीतीश कुमार मधेपुरा और सुपौल की अपनी समृद्धि यात्रा पर थे. मगर इस दौरान भी वो अपने पुराने ही तेवर में नजर आए. उनके तेवर विपक्ष पर उसी तरह तल्‍ख दिखे जैसे बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिलते थे. नीतीश कुमार वैसे ही विपक्ष को घेरते नजर आ रहे हैं, जैसे वो सदन में नजर आया करते थे. समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार लालू परिवार के शासन का पर एक बार फिर बरसते नजर आए. उन्‍होंने सीधे तौर पर लालू और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के शासन काल पर निशाना साधा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले कैसे गड़बड़ था!

उन्‍होंने मंच से आरजेडी (RJD) के शासन पर निशाना साधते हुए कहा- पहले कैसे गड़बड़ था! उन लोगों के राज में… वो सब कोई था जी! आप लोग याद करिए…कुछ इधर-उधर मत कीजिए! वो सब कोई काम किया है? उन्‍होंने बताया कि आरजेडी सात दिन में भाग गई थी. उन्‍होंने कहा- ‘सात दिन में भाग गया था… हट गया था… तो अपना पत्नी को बना दिया था.

आज तक कभी महिला के लिए कुछ किया?

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मधेपुरा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लालू परिवार (lalu prasad Yadav) ने महिलाओं के लिए भी भी कुछ नहीं किया. उन्‍होंने यह बताने की कोशिश की कि जब लालू यादव को जेल हुई तब उन्‍होंने अपनी पत्‍नी को आगे कर सत्‍ता पत्‍नी को सौंपी. उन्‍होंने कहा, आज तक कभी महिला को कुछ किया था वो गड़बड़ सब किया है! उन्‍होंने कहा, याद करिए याद रखिए और हम लोग कितना महिलाओं को किए. सभी महिलाओं के लिए काम किए जा रहे हैं.

लड़कों का भी रख रहे ध्‍यान

Nitish Kumar ने अपने काम की चर्चा करते हुए कहा कि हम अपने प्रदेश के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि हम लोग 20 साल से विकास का काम कर रहे हैं. अनुमंडलों में भी विकास का काम किया जा रहा है. उन्‍होंने कहा, ‘लड़कों के लिए सब कुछ किया जा रहा है. तो ये सहज है, सब जगह काम करते हैं…. इन लोगों ने कभी किसी बच्‍चे के लिए भी कभी किया है! उ सब के चक्‍कर में मत रहिए.

बहुत विकसित होगा बिहार : नीतीश कुमार

उन्‍होंने Supaul की यात्रा में उनके साथ गए Bihar के तमाम मंत्रियों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘ये भी देखिए… ये सब काम करते हैं… ये सारे के सारे लोग आप सब लोगों के लिए काम करते हैं. पूरे बिहार के लिए हर प्रकार से काम कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा देखिए… जब ये लोग काम करते हैं तब कितना आगे बढ़ेगा बिहार! … हमें केंद्र का भी बहुत सहयोग मिल रहा है. बिहार बहुत ज्‍यादा विकसित हो रहा है. 



Also Read : ‘बिहार में चुन-चुनकर रोजगार देना है’ सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी का ऐलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन