पटना मेट्रो पर आया अपडेट, राजेंद्र नगर स्टेशन से सीधे जुड़ सकेगा रेलवे टर्मिनल, काम शुरू

Updated:
विज्ञापन
Patna-Metro-Update-Tunnel-

पटना मेट्रो ट्रेन

Patna Metro Update: पटना मेट्रो के कॉरिडोर-टू में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल के बीच टनल निर्माण का काम फिर शुरू होने जा रहा है. रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद 12 मार्च से दोबारा खुदाई होगी. करीब 1800 मीटर लंबी सुरंग बनने से मेट्रो की रफ्तार बढ़ेगी.

विज्ञापन

Patna Metro Update: पटना में बन रहे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कॉरिडोर-टू में एक बार फिर निर्माण काम शुरू होने जा रहा है. मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल के बीच सुरंग बनाने का काम 12 मार्च से दोबारा शुरू होगा. इस हिस्से में काम शुरू करने के लिए रेलवे से मंजूरी मिल गई है. इसके बाद पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने तैयारी तेज कर दी है.

किस वजह से रोकना पड़ा था काम

इस हिस्से में सुरंग बनाने का काम पहले ही शुरू हो गया था. मोइनुल हक स्टेडियम की ओर से दो टनल बोरिंग मशीनों के जरिए खुदाई भी शुरू कर दी गई थी. लेकिन राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास रेलवे लाइन के नीचे से सुरंग निकालने के लिए रेलवे की अनुमति जरूरी थी. यह मंजूरी नहीं मिलने के कारण दिसंबर 2025 में काम रोकना पड़ा था.

अब रेलवे ने इस काम के लिए अनुमति दे दी है, जिसके बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल होते हुए मलाही पकड़ी स्टेशन से पहले तक करीब 1800 मीटर लंबी सुरंग तैयार की जानी है. इसमें लगभग 800 मीटर का हिस्सा मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक बनेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कैसे मिली मंजूरी

यह सुरंग पटना-हावड़ा मुख्य रेल लाइन और राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे से होकर गुजरेगी और आगे कंकड़बाग ओल्ड बाइपास के नीचे बन रहे राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगी. रेलवे की ओर से भी राजेंद्र नगर टर्मिनल को विकसित करने की योजना है. इसी वजह से सुरंग के रास्ते और स्टेशन के विकास पर असर को लेकर दोनों विभागों के बीच चर्चा चल रही थी. विचार-विमर्श के बाद रेलवे ने आखिरकार मंजूरी दे दी.

पटना मेट्रो परियोजना के इस कॉरिडोर में पहले भी कुछ हिस्सों में सुरंग का काम पूरा हो चुका है. मोइनुल हक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय के बीच लगभग 1480 मीटर लंबी सुरंग तैयार की जा चुकी है. वहीं गांधी मैदान से आकाशवाणी होते हुए पटना जंक्शन तक करीब 1450 मीटर का टनल भी बन चुका है. अधिकारियों का कहना है कि राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे से खुदाई की अनुमति मिलने के बाद अब इस परियोजना की रफ्तार और तेज होगी.

इसे भी पढ़ें: यूपीएससी रैंक 301 का सस्पेंस खत्म, गाजीपुर की आकांक्षा असली विजेता, क्या होगी कार्रवाई?

बिहार के इन जिलों में अगले 2 दिन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन