सिंगापुर जाने से पहले लालू ने तेज प्रताप यादव को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्या है RJD प्रमुख का प्लान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2022 4:39 PM

विज्ञापन

Lalu Yadav: सिंगापुर जाने से पहले लालू यादव ने राबड़ी देवी, बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव समेत राजद के विभिन्न वरीय नेताओं के लिए बड़ी जवाबदेही सौंपी है. अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन

Bihar news: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव किडनी प्रत्यारोपण के लिए बीते शुक्रवार शाम सिंगापुर रवाना हो गये. विदेश की उड़ान भरने से पूर्व लालू यादव दूसरों को हिम्मत बंधाते दिखे. राजद प्रमुख के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती और उनके पति शैलेष कुमार भी सिंगापुर गये हैं. सिंगापुर जाने से पहले लालू यादव ने राबड़ी देवी, बड़े बेटे तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव समेत राजद के विभिन्न वरीय नेताओं के लिए बड़ी जवाबदेही सौंपी है.

राज्य संसदीय बोर्ड के अध्य़क्ष बनाये गये तेजस्वी

विदेश के लिए उड़ान भरने से पहले राजद प्रमुख लालू यादव ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिहार प्रदेश राजद संसदीय बोर्ड का अध्य़क्ष बनाया है. लालू यादव ने इसके लिए जो सूची जारी कि है उसके मुताबिक लिस्ट में पहले नंबर पर तेजस्वी यादव का नाम है. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तीसरे नंबर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव, चौथे नंबर पर राज्य सभा सांसद डॉ. मीसा भारती और पांचवे नंबर पर राजद के प्रदेश अध्य़क्ष जगदानंद सिंह का नाम है.

Also Read: लालू यादव किडनी प्रत्यारोपण के लिए सिंगापुर रवाना हुए, जानें तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा ?
सूची में इन लोगों का नाम भी

  • इस सूची में देश संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्यों में अब्दुल बारी सिद्दीकी

  • डॉ. रामचंद्र पूर्वे

  • कांति सिंह

  • अशोक कुमार सिंह

  • डॉ. तनवीर हसन

  • भोला यादव

  • अनिता देवी

  • उदय नारायण चौधरी

  • शक्ति सिंह यादव

  • आलोक कुमार मेहता

इन लोगों को बनाया गया है विशेष आमंत्रित सदस्य

राजद प्रमुख ने जो सूची जारी कि है, उनमें कुल 36 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाया गया है. इस सूची में इन लोगों का नाम है.

  • पूर्व मंत्री श्याम रजक

  • वृषिण पटेल

  • देवेन्द्र प्रसाद यादव

  • सुबोध कुमार

  • राजेश मांझी

  • डॉ. रामानंद यादव

  • मो. अब्दुस सुभान

  • सुरेंद्र प्रसाद यादव

  • भाई विरेंद्र

  • भरत भूषण मंडल

  • कुमार राकेश रंजन

  • सुनील कुमार सिंह

  • रामबली चंद्रवंशी

  • सुरेश पासवान

  • मनोज कुमार झा

  • सतीश कुमार गुप्ता

  • मो. कारी सोहेब

  • प्रो. चन्द्रशेखर

  • उर्मिला ठाकुर

  • डॉ. विनोद कुमार यादवेन्दु

  • स्वीटी सीमा हेम्ब्रम

  • सैयद अबु दोजाना

  • अख्तरूल इस्लाम शाहीन

राज्‍य संसदीय बोर्ड की सूची में है 15 लोगों का नाम

राजद के राज्य संसदीय बोर्ड की सूची में इन लोगों का नाम भी है.

  • मंत्री इसराइल मंसूरी

  • रितु जयसवाल

  • सारिका पासवान

  • मधु मंजरी

  • राजेश यादव

  • सुरेंद्र राम

  • शिवचंद्र राम

  • समीर कुमार महासेठ

  • जितेंद्र कुमार राय

  • रामकुमार यादव

  • डॉ. शमीम अहमद

  • संगीता कुमारी

सेवा यादव भी आमंत्रित सदस्यों की सूची में शामिल हैं. बता दें कि राजद के ज्‍य संसदीय बोर्ड में अध्‍यक्ष समेत 15 सदस्‍य जबकि विशेष आमंत्रित सदस्‍य के रूप में 36 पार्टी नेताओं को शामिल किया गया है. ऐसा पहली बार है जब पार्टी में तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन