Khesari Lal Yadav ने मडुआ की रोटी खाते हुए Pawan Singh पर कसा तंज, जानें क्या कुछ कहा कि हो गया बवाल

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह का नाम लिये बगैर उनपर तंज कसते हुए कहा कि 'पत्नी की इज्जत करना सीखो'...उनकी पत्नी उनका बेहद ख्याल रखती है. जीवन में पत्नी का रहना बेहद अहम है.
Pawan Singh And Khesari Lal Yadav : भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की बात होती है तो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का नाम टॉप पर आता है. भोजपुरी इंडस्ट्री में एक समय में खेसारी लाल यादव और पावर स्टार पवन सिंह जिगरी यार हुआ करते थे. यहां तक की कभी खेसारी ने पवन सिंह को अपने पिता तक का दर्जा दिया था. लेकिन इन दिनों की दोस्ती को किसी की नजर लगी हुई है.
खेसारी लाल यादव और पवन सिंह सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चुकते हैं. ताजा मामला खेसारी लाल यादव से जुड़ा हुआ. इस बार खेसारी ने पवन सिंह का नाम लिये बगैर उनपर तंज कसते हुए कहा कि ‘पत्नी की इज्जत करना सीखो’…उनकी पत्नी उनका बेहद ख्याल रखती है. जीवन में पत्नी का रहना बेहद अहम है.
दरअसल, इन दिनों खेसारी लाल यादव मुंबई में है. यहां उन्होंने मडुआ की रोटी का लुत्फ उठाया. इस दौरान खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह का नाम लिये बगैर उनपर तंज कसते हुए कहा कि उनकी वाइफ ने उनके लिए मडुआ की रोटी बनाई है. उन्होंने कहा कि जिसके पास सास-ससुर बेटा-बेटी होगी..वहीं न मडुआ की रोटी खाएगा.
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि उनकी पत्नी उनका बहुत ख्याल रखती है. जीवन में पत्नी का बहुत योगदान होता है. इसलिए अपनी बीबी-बच्चों से प्यार करिए. समाज में प्यार बांटिए. कोई न कोई तो आपके लिए भी मडुआ भेज ही देगा….नहीं तो फिर आपके जीवन में मडुआ बो देगा. खेसारी ने आगे कहा कि जीवन में परिवार का अपना महत्व होता है. उनकी सास आज भी खास उनके लिए पांच कट्ठा में मडुआ की खेती करवातीं है.
दरअसल, पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है. पवन सिंह ने आरा के कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. वहीं, ज्योति ने भी पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. बताते चलें कि पवन सिंह की पहली पत्नी ने शादी के कुछ महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




