Khan Sir Video: बिहार के रतन टाटा किशोर कुणाल को मिलना चाहिए 'भारत रत्न', खान सर ने कर दी बड़ी मांग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Jan 2025 8:10 PM

विज्ञापन

खान सर और स्वर्गीय किशोर कुणाल

Khan Sir Video on Acharya Kishore Kunal: खान सर ने पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल के लिए भारत रत्न की मांग की है. उन्होंने कहा कि किशोर कुणाल जैसा एक भी योग्य आदमी आज नहीं हैं.

विज्ञापन

Khan Sir Video on Acharya Kishore Kunal: पटना के महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का कार्डियक अरेस्ट की वजह से 29 दिसंबर को निधन हो गया. किशोर कुणाल की पहचान समाज, संस्कृति और आध्यात्म के प्रति समर्पित योद्धा के तौर पर रही. पटना में महावीर मंदिर निर्माण, महावीर कैंसर अस्पताल जैसे अनेक कार्यों के वे प्रणेता रहे. किशोर कुणाल का जीवन न केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में बल्कि एक धार्मिक प्रचारक और समाज सुधारक के रूप में भी प्रभावशाली रहा. उनके निधन के बाद बिहार के पूर्व सीएम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भारत रत्न देने की मांग की. अब इसी कड़ी में मशहूर शिक्षक खान सर ने उनके लिए भारत रत्न की मांग की है.

क्या बोले खान सर

खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल के काम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. खान सर ने इस वीडियो में कहा है, “हम रतन टाटा से तो नहीं मिल पाए लेकिन बिहार के अपने रतन टाटा किशोर कुणाल से मिल लिए थे. इसलिए हम अपने को भाग्यशाली मानते हैं. जब हमारी उनसे अंतिम बार मुलाकात हुई थी तब उन्होंने कहा था कि आप बहुत जागरूकता फैला लिए. हम चंपारण में विराट रामायण मंदिर बनवा रहे हैं. आप सबको ये बात बताइए कि हम दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनवा रहे हैं. कम्बोडिया के अंकोरवाट से भी बड़ा मंदिर. दुःख इस बात का है कि उन्होंने नींव रख दिया लेकिन उद्घाटन करने के लिए वो नहीं रहेंगे. अभी मंदिर बनने में बहुत समय लगेगा. बिहार के 13 करोड़ लोगों में कोई ऐसा नहीं है जो उनका जगह ले सके. ऐसे योग्य व्यक्ति का नाम भारत रत्न के लिए नहीं भेजा गया, उनका नाम पद्म विभूषण के लिए बोला गया. भारत रत्न के लिए भेजा जाता तो क्या हो जाता. अधिकारी लोग डांट सुनने के डर से ऐसा किया होगा.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जीतनराम मांझी ने भी की थी भारत रत्न देने की मांग

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा था, “स्वर्गीय किशोर कुणाल ने जिस रूप से मानवता की सेवा की, उन्होंने सैकड़ों संस्थाएं बनाई, जिस रूप में उन्होंने जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर काम किया. पुलिस विभाग में रहकर भी बेदाग छवि बनाए रखा. ऐसी स्थिति में हमने मांग की है कि उनको भारत रत्न की उपाधि मिलनी चाहिए.”

इसे भी पढ़ें: आचार्य किशोर कुणाल के सम्मान में डाक विभाग मैदान में, सांसद बहू ने जताया आभार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन