Kal Ka Mausam : बिहार में विदाई से पहले सक्रिय हुआ मॉनसून, बुधवार से एक बार फिर झमाझम बारिश

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान में कोई खास अंतर नहीं आयेगा.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : पटना. बिहार में विदाई से पहले मॉनसून सक्रिय हुआ हो गया है. बीते 10 दिनों से उमस वाली गर्मी से परेशान लोगों को जाते जाते मॉनसून राहत देकर जायेगा. बिहार में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 12 सितंबर से एक बार मॉनसून के एक्टिव होने का पूर्वानुमान है. वैसे मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बिहार में बुधवार को 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बुधवार से हो सकती है झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. अगले दो दिनों में इसके बंगाल के तटीय इलाकों में पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग की माने तो मॉनसून ट्रफ भी राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है. इन मौसमी परिस्थितियों के कारण, अगले तीन दिनों तक बिहार में मॉनसून कमजोर रहेगा. तापमान में बढ़ोतरी होगी और दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Bihar Land Survey : जमीन सर्वे के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे हो सकता है यह काम

14 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मॉनसून कमजोर पड़ गया है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है. बारिश में कमी आई है. मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान में कोई खास अंतर नहीं आयेगा. 12 सितंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी. 12 से 14 सितंबर तक दक्षिण और उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 12 सितंबर से दक्षिण और उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. बिहार में फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. 11 सितम्बर के बाद लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन