Kal Ka Mausam: 15 अगस्त को बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Aug 2025 1:35 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Kal Ka Mausam: बिहार के जिलों में इन दिनों रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में 15 अगस्त के दिन बिहार के पश्चिमी चंपारण और गयाजी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है. अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा. मौसम विभाग की तरफ से 15 अगस्त को बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कहीं भारी बारिश तो कहीं बादल गरजने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है. बिहार के पश्चिमी चंपारण और गयाजी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश…

मौसम विभाग की माने तो, 15 अगस्त को लगातार हो रही बारिश के कारण बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, वैशाली, दरभंगा और मधुबनी जिले में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि कई जगहों पर मौसम पूरी तरह शुष्क और सामान्य बना रह सकता है.

इन भागों में एक्टिव रहेगा मानसून

उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ ही जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. हालांकि, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बिहार में यह एक-दो जगहों तक ही सीमित रहने की संभावना है.

चढ़ सकता है तापमान

मौसम में परिवर्तन को लेकर तापमान की बात करें तो, तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. दरअसल, आर्द्रता 70% से अधिक रहने के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ सकती है. खासकर दोपहर और शाम के वक्त चिपचिपी वाली गर्मी परेशान कर सकती है.

सीएम ने किए बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

दूसरी तरफ बिहार के कई इलाके फिलहाल बाढ़ प्रभावित हो गए हैं. कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति के कारण लोगों को उनका घर छोड़ना पड़ रहा. ऐसे में आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किए. अधिकारियों से पूरी जानकारी ली. इससे पहले राहत बचाव कार्य को लेकर सीएम नीतीश ने हाई लेवल मीटिंग भी की थी.

Also Read: Independence Day 2025: बिहार का वो जिला, जहां 14 अगस्त की आधी रात को लहराता है तिरंगा… जानिए इसकी रोचक कहानी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन