Independence Day 2025: बिहार का वो जिला, जहां 14 अगस्त की आधी रात को लहराता है तिरंगा… जानिए इसकी रोचक कहानी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Aug 2025 12:50 PM

विज्ञापन

पूर्णिया का झंडा चौक

Independence Day 2025: भारत देश की आजादी से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां हैं, उनमें से एक बिहार की है. यहां एक जगह ऐसी है जहां 15 अगस्त की सुबह का इंतजार नहीं किया जाता, बल्कि 14 अगस्त की आधी रात ही तिरंगा फहरा दिया जाता है.

विज्ञापन

Independence Day 2025: इस साल 15 अगस्त को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जब पूरे देश में सुबह तिरंगा फहराया जाएगा. लेकिन, बिहार के पूर्णिया में यह परंपरा अलग है—यहां 15 नहीं, बल्कि 14 अगस्त की आधी रात को ही तिरंगा फहराया जाता है. बाघा बॉर्डर की तरह, पूर्णिया के झंडा चौक पर भी रात 12 बजे झंडा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है. इस मौके पर लोग मिठाइयां बांटते हैं और पूरे उत्साह से जश्न मनाते हैं. इसके पीछे आजादी से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी है.

ये हुआ था 14 अगस्त की रात…

ये कहानी स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले की रात की है. उस समय लोग हर दिन देश की आजादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिर वो पल आ ही गया जब आजादी की घोषणा होने वाली थी. 14 अगस्त 1947 को पूर्णिया के लोग आजादी की खबर सुनने के लिए बेताब थे. झंडा चौक स्थित मिश्रा रेडियो की दुकान पर पूरे दिन भीड़ लगी रही, लेकिन काफी देर तक रेडियो पर कोई खबर नहीं आई. लोग निराश होकर घर लौट गए, मगर मिश्रा रेडियो की दुकान पूरी रात खुली रही.

रेडियो पर आई आवाज, देश आजाद हो गया है…

बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे, पूर्णिया के झंडा चौक स्थित मिश्रा रेडियो की दुकान पर रामेश्वर प्रसाद सिंह, रामजतन साह, कमल देव नारायण सिन्हा, गणेश चंद्र दास और उनके साथी पहुंचे. सबने मिलकर रेडियो चालू कराया. रेडियो खुलते ही माउंटबेटन की आवाज सुनाई दी, जिसमें उन्होंने घोषणा की कि देश आजाद हो गया है. यह सुनते ही वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे को बधाई देने लगे.

स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर सिंह ने फहराया झंडा

उसी रात लोगों ने तय किया कि पूर्णिया के उस चौक पर तिरंगा फहराया जाएगा. तुरंत बांस, रस्सी और झंडा मंगवाया गया. 14 अगस्त 1947 की रात 12:01 बजे, स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह ने वहां तिरंगा फहराया. उसी समय इस चौक का नाम “झंडा चौक” रखा गया. खास बात यह है कि देश में बाघा बॉर्डर पर भी रात में ही झंडा फहराने की परंपरा है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात! सीएम नीतीश हेलिकॉप्टर से किए निरीक्षण, ली पूरी जानकारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन