महिला का फोटो वायरल करने के आरोप में दो गिरफ्तार
पूर्णिया
पूर्णिया. फर्जी सीम खरीदकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर महिला का फोटो वायरल करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हपनेवालों में रूपक कुमार उर्फ सुरज कुमार, पे. स्व. पारसनाथ, साकिन सरसी, वार्ड नं0-13, मझुआ प्रेम राज मिलिख तथा सुमन कुमार, पे. युगलकिशोर दास, साकिन-सरसी, वार्ड नं0-17, मझुआ प्रेम राज मिलिख, थाना-सरसी, जिला-पूर्णिया का नाम शामिल है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व में दर्ज हुए सनहा, तकनीकी अनुसंधान, विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर 18. फरवरी को दोनों से पूछताछ की गयी. पूछताछ के क्रम में दोनों ने अपना दोष स्वीकार किया. इसके बाद साइबर थाना द्वारा उक्त दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय में भेजा जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए