Kal Ka Mausam: 9 अगस्त को बिहार के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Aug 2025 3:13 PM
सांकेतिक तस्वीर
Kal Ka Mausam: बिहार के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच 9 अगस्त को बिहार के 9 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की ओर से इन जिलों के अलावा अन्य जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.
Kal Ka Mausam: बिहार के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. इस बीच पटना मौसम विभाग की ओर से 9 अगस्त यानी कि रक्षाबंधन के दिन बिहार के 9 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उन जिलों में शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर शामिल है.
कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विभाग की माने तो, इन 9 जिलों के साथ बिहार के कई अन्य जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. वहीं, अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

अगले 2 से 3 घंटे के लिए अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन घंटों में पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजप्फरपुर, नालंदा, बांका, मुंगेर, सहरसा, समस्तीपुर, पटना, भागलपुर, बेगूसराय और दरभंगा जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बादल गरजने और ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों में बारिश ने रफ्तार पकड़ी है. फिर भी अब तक बिहार में सामान्य से 27% कम बारिश हुई है. राज्य में अब तक 560.4 मिमी के मुकाबले सिर्फ 409.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो खेती और जल संसाधनों के लिए चिंता का विषय है.
यहां हुई 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटे में रोहतास में सबसे अधिक 56.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है. भभुआ में 37.6 मिमी, औरंगाबाद में 22.6 मिमी, गया में 20.6 मिमी और बांका में 15.8 मिमी वर्षा हुई है. लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है. बिहार की गंगा, गंडक, कोसी, पुनपुन समेत कई नदियां उफान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










