पटना में युवक को अगवा कर अपराधियों ने की हत्या, शव को नहर में फेंका, गुस्साए लोगों ने बीच सड़क पर खूब किया बवाल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Aug 2025 2:45 PM

विज्ञापन

घटनास्थल से जुड़ी तस्वीर

Bihar Crime News: पटना के दानापुर में युवक की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंकने की घटना से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. शुक्रवार को लोगों ने युवक के शव को बीच सड़क पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की.

विज्ञापन

Bihar Crime News: पटना के दानापुर में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने कोथवां निवासी विशाल कुमार को अगवा कर लिया. इसके बाद विशाल के साथ मारपीट के बाद उसकी हत्या कर शव को रूपसपुर नहर में फेंक दिया गया था. पूरी घटना खगौल थाने के दल्लुचक चरघरवा के पास की है. गुरुवार की देर रात पुलिस ने रूपसपुर नहर में पानी से शव को बरामद किया था और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया था.

शुक्रवार को बीच सड़क पर बवाल

आज शुक्रवार की सुबह मृतक के परिजनों ने शव का पहचान विशाल के रूप में किया. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने हत्या के विरोध में शुक्रवार को रूपसपुर नहर रोड पर शव रख कर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर खूब प्रदर्शन किया. जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया. परिजनों ने बताया कि विशाल को अगवा कर, उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई और शव को रूपसपुर नहर में फेंक दिया गया था.

अपर थाना अध्यक्ष ने दिया बयान

इस संबंध में मृतक के परिजनों ने स्थानीय थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अपहरण करने का मामला दर्ज कराया गया था. अपर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया है कि 4 दिन से लापता युवक का शव रूपसपुर नहर से बरामद हुआ है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया. वहीं परिजनों ने इसकी पहचान भी कर ली. खगौल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात दल्लुचक चरघरवा के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा कोथवां गांव निवासी विशाल कुमार के साथ मारपीट कर अपहरण करने का स्‍थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया था.

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

आज घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने रूपसपुर नहर रोड के मुख्य सड़क पर अगजनी कर सड़क जाम कर दिया. शव को बीच सड़क पर रखकर आक्रोशितों ने खूब बवाल मचाया. गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिसके बाद जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. दरअसल, मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों द्वारा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. हालांकि, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को हटाया.

Also Read: बिहार के इस जिले में बन रहा चीन को टक्कर देने वाला झूला, कभी यहां लगा रहता था कबाड़…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन