ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार के असमान में दिखेंगे बादल, कुछ जगहों पर होगी बारिश, सप्तमी को लेकर है ये अपडेट

Updated at : 09 Oct 2024 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam: बिहार के असमान में दिखेंगे बादल, कुछ जगहों पर होगी बारिश, सप्तमी को लेकर है ये अपडेट

Kal Ka Mausam: सप्तमी पूजा यानि गुरुवार को बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर ठनका गिरने की भी आशंका है. वैसे दुर्गा पूजा के दौरान बारिश बहुत ज्यादा किचकिच नहीं करनेवाला है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में पटना समेत कई जिलों में जिस तरह से सुबह-सुबह बादलों की आवाजाही हो रही है, उससे संभावना जतायी जा रही है कि सप्तमी पूजा यानि गुरुवार को बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर ठनका गिरने की भी आशंका है. वैसे दुर्गा पूजा के दौरान बारिश बहुत ज्यादा किचकिच नहीं करनेवाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसी बीच मौसम का अपडेट यानी पूर्वानुमान जारी कर दिया है.

इन जिलों में होगी बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अपडेट के अनुसार सप्तमी यानि 10 तरीख को को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के एक दो स्थानों पर वज्रपात या मेघगर्जन की संभावना है. इन जिलों के साथ पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है. उत्तर बिहार में अगलेचार दिनों तक हल्के बादल रहेंगे. मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबूंदी हो सकती है.

Also Read: Navratri: सनातन धर्म के साक्त परंपरा में बलि का है खास महत्व, अनुष्ठान से पहले रखें इन बातों का ध्यान

कल इन जिलों से विदा होगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार पुरवा हवा की वजह से बिहार के कुछ भागों में मॉनसून सक्रिय है. जिस वजह से कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है. बिहार के कई हिस्सों में मॉनसून विदा हो चुका है. इसमें गोपालगंज, बक्सर, आरा, सीवान, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास शामिल हैं. बिहार में अगले तीन दिनों में मॉनसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा. बिहार में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी है. कल भी प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन