ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार में आंधी के साथ भारी बारिश के आसार, कल इन नदियों का बढ़ेगा जलस्तर

Updated at : 15 Sep 2024 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग ने सोमवार को बिहार भर में गरज-तड़क के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. छह जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज और आठ जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : पटना सहित पूरे बिहार में सोमवार को आंधी के साथ बारिश होगी. इस दौरान उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार के अधिक जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं पटना सहित बिहार के 14 जिलों में अति भारी और भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने सोमवार को बिहार भर में गरज-तड़क के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. छह जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज और आठ जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

इस पूरे सप्ताह रहेगा बारिश का मौसम

शनिवार से ही बिहार के ज्यादातर शहरों में मौसम का मिजाज बदल गया. इस दौरान पटना सहित कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई. प्रदेश में बारिश होने और बादल छाए रहने के कारण लोगों को एक सप्ताह बाद भीषण गर्मी से राहत मिली. सोमवार को 14 जिलों में अति भारी और भारी बारिश की चेतावनी है. जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, अरवल और बांका जिलेके एक या दो स्थानों पर अति भारी बारिश होनेकी आशंका है. वहीं पटना, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, नालंदा, मुंगेर और भागलपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.

Also Read: Bihar Land Survey : जमीन सर्वे के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे हो सकता है यह काम

निचले क्षेत्रों के जलस्तर में होगी बढ़ोतरी

बिहार में मानसून की गतिविधि एवं वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने और बादल के नीचे होने के कारण बिहार के कुछ जिलों में वज्रपात की प्रबल आशंका है. ऐसी स्थिति में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. गंडक, बागमती, पुनपुन, सोन आदि नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की प्रबल आशंका है. निचले क्षेत्रों में जलजमाव हो सकता है. रविवार को 21 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. भागलपुर में 33, दरभंगा में 44.2, सुपौल में 15.7, शेखपुरा में 15, बेगूसराय में 44.5, नवादा में 53.5 मिमी बारिश हुई.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन