ePaper

जेइइ एडवांस्ड : स्टूडेंट्स की रेस्पोंस शीट जारी, आंसर-की 26 को, रिजल्ट दो जून को

Updated at : 22 May 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
जेइइ एडवांस्ड : स्टूडेंट्स की रेस्पोंस शीट जारी, आंसर-की 26 को, रिजल्ट दो जून को

आइआइटी कानपुर की ओर से जेइइ एडवांस्ड 2025 की स्टूडेंट्स रिस्पॉन्स शीट गुरुवार को जारी कर दी गयी है. परीक्षा 18 मई को दो पालियों में हुई थी

विज्ञापन

-75 प्रतिशत पात्रता पूरी नहीं होने पर भी ये हैं विकल्पसंवाददाता, पटना

आइआइटी कानपुर की ओर से जेइइ एडवांस्ड 2025 की स्टूडेंट्स रिस्पॉन्स शीट गुरुवार को जारी कर दी गयी है. परीक्षा 18 मई को दो पालियों में हुई थी. इसके साथ ही स्टूडेंट्स ने एक्सपर्ट्स से चर्चा के बाद अंक और रैंक का अनुमान लगाना शुरू कर दिया है. प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को जारी होगी. रिजल्ट दो जून को जारी किया जायेगा. एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के कैरियर काउंसेलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि स्टूडेंट्स रिस्पॉन्स शीट अपने जेइइ एडवांस्ड के एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन कर डाउनलोड कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपने पेपर के साथ उनके दिये गये उत्तर रिस्पॉन्स शीट में दर्शाये गये हैं. आइआइटी कानपुर की ओर से रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए तीन वेबलिंक जारी की गयी हैं. हालांकि शुरुआत में जेइइ एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन की तरह ही यहां भी स्टूडेंट्स को परेशानी आयी. देर शाम तक रिस्पॉन्स शीट्स डाउनलोड नहीं हो सकी. आहूजा ने बताया कि ऐसे स्टूडेंट्स, जिनका 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत प्राप्तांक नहीं है, उन्हें सीबीएसइ बोर्ड द्वारा पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी गयी है. स्टूडेंट्स 27 मई तक प्रत्येक विषय के 700 रुपये शुल्क देकर आंसर बुक मंगवा सकता है. आंसर बुक का विश्लेषण करने के बाद वेरिफिकेशन व पुनर्मूल्यांकन करवा सकता है.

75 प्रतिशत पात्रता पूरी नहीं होने पर भी ये हैं विकल्प

देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणामों के बाद बड़ी संख्या में ऐसे स्टूडेंट्स सामने आ रहे हैं, जिनकी बोर्ड पात्रता पूरी नहीं हो रही है. 75 प्रतिशत प्राप्तांक नहीं आये हैं या टॉप-20 पर्सेन्टाइल स्कोर में शामिल नहीं होने के बावजूद भी जेइइ मेन एवं एडवांस्ड के आधार पर देश के विख्यात इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश संभव है. जेइइ मेन के आधार पर ट्रिपलआइटी दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, डीटीयू, एनएसयूटी, एलएनएमआइटी, जेपी नोएडा, थापर, निरमा, एमआइटी पुणे, पीडीपीयू जैसे शीर्ष रैंकिंग संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है. इसी प्रकार जेइइ एडवांस्ड के आधार पर राजीव गांधी पेट्रोलियम, आइएपीइ विशाखापट्टनम केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है. उपरोक्त संस्थानों में प्रवेश के लिए बोर्ड पात्रता 75 प्रतिशत से बहुत कम है. ऐसे में स्टूडेंट्स को उपरोक्त संस्थानों की वेबसाइट पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए निरंतर अवलोकन करते रहना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन