908 करोड़ की लागत से पटना में शुरू होगी हाइब्रिड वाटर मेट्रो, दीघा से यहां तक कर सकेंगे सफर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Sep 2025 4:34 PM
सांकेतिक फोटो
Patna Water Metro: पटना में जल्द ही वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी. बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और IWAI ने इसके लिए समझौता किया है. हाइब्रिड इलेक्ट्रिक जहाज से लोग सेफ, आरामदायक और पॉल्यूशन-फ्री यात्रा कर सकेंगे. इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा.
Patna Water Metro: बिहार की राजधानी पटना में टूरिज्म को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने 19 सितंबर 2025 को गुजरात के भावनगर में एक MoU (Memorandum of Understanding) पर साइन किया है. यह पटना में टूरिज्म फ्रेंडली अर्बन वॉटर ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू करने के लिए है. इसका मकसद नागरिकों और पर्यटकों को सेफ, आरामदायक और पॉल्यूशन-फ्री यात्रा देना है.
कितने यात्री एक साथ बैठ सकेंगे
इस प्रोजेक्ट के तहत, MV निशादराज जैसे लेटेस्ट हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटामरान जहाज चलेंगे. यह जहाज बैटरी और हाइब्रिड मोड दोनों पर चल सकता है. इससे जीरो कार्बन निकलेगा. इसमें करीब 100 यात्रियों के लिए आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. 908 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के MoU पर IWAI के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर नंद किशोर ने साइन किया है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
रूट के बारे में जानिए
वाटर मेट्रो दीघा घाट से लेकर कंगन घाट तक चलेगी. यह दीघा पर्यटन घाट से चलकर NIT घाट और गायघाट होते हुए कंगन घाट तक पहुंचेगी. इसका ट्रायल जल्द ही पटना में किया जाएगा.
आने वाले दिनों में पटना में दस और स्थान चुने जायेंगे जहां वाटर मेट्रो का परिचालन किया जायेगा. इससे शहर के वाटर टूरिज्म में बड़ा बदलाव आएगा. यह प्रदूषण कम करने और यात्रा के समय को घटाने में भी लोगों को मदद करेगा. पटना वाटर मेट्रो शुरू होते ही यह देश के उन 18 चुनिंदा शहरों में शामिल हो जायेगा जहां ऐसी लेटेस्ट टूरिज्म फ्रेंडली अर्बन वॉटर ट्रांसपोर्ट सिस्टम है.
इसे भी पढ़ें: तेज प्रताप के चुनाव लड़ने पर तेजस्वी की दो टूक, कहा- RJD मेंबर ही पार्टी से लड़ेगा चुनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










