पालीगंज में प्रेमी संग मिल पति की गला दबा कर दी हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Oct 2024 12:57 AM
Patna News : सिकंदरपुर गांव में सोमवार की रात प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने पति की घर में गला दबा कर हत्या कर दी.
पालीगंज. सिकंदरपुर गांव में सोमवार की रात प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने पति की घर में गला दबा कर हत्या कर दी. मंगलवार की सुबह घर में शव मिलने से सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पालीगंज पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे पालीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया. वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक की पत्नी को थाने ले आयी. ग्रामीणों के मुताबिक सिकंदरपुर के स्व बालेश्वर मोची का 49 वर्षीय पुत्र मिथिलेश मोची मध्य विद्यालय अमरपुरा में सफाई का काम करता था. मंगलवार की सुबह पत्नी उर्मिला देवी जोर-जोर से रोने लगी. जब गांव वालों ने रोने का कारण पूछा तो पति की किसी के द्वारा रात में हत्या कर देने की बात बतायी. वहीं मृतक छोटे बच्चों ने ग्रामीणों को बताया कि रात में घर पर कोई आदमी आया था. मां अंडा बनायी थी. सारा अंडा मां और उसने खा लिया. सुबह पापा देर तक सो रहे थे तो उठाने गये तो मां मना कर रही थी. ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि महिला का अवैध संबंध था. प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या कर दी है. इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है. मृतक के पत्नी को थाना लाया गया है. उसने एक व्यक्ति के साथ मिल हत्या की बात स्वीकारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










