Chhath Puja 2025: बिहार के गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Oct 2025 2:57 PM

विज्ञापन

नहाए खाए के दिन घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chhath Puja 2025: बिहार में आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और उत्साह से शुरू हो गया है. सुबह से ही गंगा, गंडक और सोन नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. महिलाएं परंपरागत रीति से स्नान कर सूर्य उपासना में लीन रहीं, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं.

विज्ञापन

Chhath Puja 2025: बिहार में लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ महापर्व आज नहाय-खाय के साथ पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से शुरू हो गया है. सुबह से ही राज्यभर के घाटों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली. महिलाएं परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ स्नान कर सूर्य देवता की उपासना में लीन रहीं. पटना के कंगन घाट, जनार्दन घाट, एलसीटी घाट और काली घाट सहित सभी बड़े घाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा.

राज्य के इन घाटों पर भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राज्य के अन्य जिलों में भी छठ की धूम देखी जा रही है. हाजीपुर के कौनहारा घाट, मुंगेर के नमामि गंगे घाट, छपरा के सीढ़ी घाट और क्लब घाट सहित दरभंगा, भागलपुर और गया में भी सुबह से श्रद्धालु पूजा-पाठ में जुटे रहे. सूर्य नगरी देव, औरंगाबाद में भी 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे. गंगा, गंडक और सोन नदी के तटों पर “छठी मइया” के जयकारे गूंजते रहे. महिलाओं ने स्नान के बाद साफ-सफेद वस्त्र धारण कर पूजा सामग्री तैयार की और सूर्य देव के प्रति आभार व्यक्त किया.

सड़कों पर घंटों तक वाहनों की लगी रहीं कतारें

हालांकि, घाटों की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी जाम ने श्रद्धालुओं की परीक्षा भी ली. विशेषकर हाजीपुर के कौनहारा घाट, सीढ़ी घाट और पुल घाट की ओर जाने वाली सड़कों पर पांच घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं. गांधी चौक, नखास चौक और कौनहारा बाईपास जैसे इलाकों में लोग पैदल ही घाटों तक पहुंचे.

भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी की है. पटना, हाजीपुर, छपरा और मुंगेर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमों को भी सतर्क रखा गया है ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

श्रद्धा में डूबा पूरा बिहार

चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का आज पहला दिन नहाय-खाय है. दूसरे दिन व्रती खरना करेंगे, तीसरे दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगे और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन करेंगे. आस्था, अनुशासन और शुद्धता के इस पर्व ने पूरे बिहार को श्रद्धा में डुबो दिया है.

Also Read: कौन थे सीताराम केसरी? जिन्हें कांग्रेस ने बाथरूम में कर दिया था बंद, पीएम मोदी ने बेगूसराय में किया जिक्र

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन