Homi Bhabha Cancer Hospital: कैंसर पीड़ितों को दिल्ली-मुंबई जैसी फैसिलिटी बिहार में, इस दिन होगा सबसे बड़े रेडियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
Homi Bhabha Cancer Hospital: कैंसर पीड़ितों को दिल्ली-मुंबई जैसी फैसिलिटी बिहार में, इस दिन होगा सबसे बड़े रेडियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन

Homi Bhabha Cancer Hospital: बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. कैंसर पीड़ितों के लिए बिहार का सबसे बड़ा रेडियोथेरेपी सेंटर बनकर लगभग तैयार हो गया है. जिसके बाद उन्हें अब दिल्ली-मुंबई जैसी फैलिसिटी बिहार में ही मिलेगी. अगले महीने ही पीएम मोदी उसका उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन

Homi Bhabha Cancer Hospital: बिहार के कैंसर पीड़ितों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. दरअसल, कैंसर पीड़ितों को उचित इलाज और बेहतर फैसिलिटी के लिए मुंबई-दिल्ली जैसे शहरों में जाना पड़ता है. लेकिन, अब उन्हें मुंबई-दिल्ली जैसी फैसिलिटी बिहार में ही मिल जाएगी. दरअसल, मुंबई के प्रसिद्ध टाटा कैंसर अस्पताल की तरह ही बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में परमाणु ऊर्जा विभाग इकाई का होमी भाभा कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर बन कर लगभग तैयार हो गया है. यहां पिछले कई सालों से एसकेएमसीएच परिसर में मरीजों का इलाज हो रहा था. लेकिन, अब होमी भाभा कैंसर अस्पताल एंड अनुसंधान केन्द्र का अपना भवन जल्द ही तैयार हो जाएगा.

इस दिन पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

खबर की माने तो, मुजफ्फरपुर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एंड अनुसंधान केन्द्र का अपना भवन 21 जून तक बन कर तैयार हो जाएगा. जिसके बाद इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. बता दें कि, यह परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार की इकाई है. यह पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं और आधुनिक मशीनों से लैस है. यह पूरे बिहार का सबसे बड़ा रेडियोथेरेपी सेंटर बनेगा. इधर, यह अस्पताल 200 बेड का है. वहीं, 150 बेड का दूसरा बिल्डिंग भी बन कर लगभग तैयार हो चुका है और इस तरह एक साथ होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 350 मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी.

कैंसर पीड़ितों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक, होमी भाभा कैंसर अस्पताल की लागत करीब 550 करोड़ के करीब बताई जा रही है. वहीं, फिलहाल अभी यहां एक साल में करीब 8 हजार मरीजों का इलाज होता है, लेकिन उद्घाटन के बाद 18 हजार मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा. नया बिल्डिंग बन जाने के बाद कैंसर मरीजों को रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी की भी सुविधा भी दी जाएगी. इसके अलावा यहां जांच, सर्जरी जैसी सुविधा तो उपलब्ध है ही लेकिन और उसका विस्तार किया जाएगा. बताया गया है कि, यहां इलाज के लिए करोड़ों रुपये वाली मशीनों को विदेश से लाया गया है. कुल मिलाकर देखा जाए, तो कैंसर पीड़ितों को किसी भी तरह की परेशानी इलाज को लेकर बिहार में नहीं झेलनी पड़ेगी. बल्कि उचित सुविधा उन्हें उपलब्ध कराई जायेगी.

Also Read: Corona In Bihar: बिहार में फिर लौट आया कोरोना का खतरा, पटना में तेजी से बढ़ रहे केस

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन