बिहार में बुल्डोजर एक्शन शुरू, होगी किलेबंदी, लैंड-सैंड-लीकर माफियाओं की अब खैर नहीं
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Nov 2025 1:39 PM
बिहार के गृह विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Bulldozer Action: बिहार के गृह विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संगठित अपराध करने वालों को स्पष्ट संदेश दे दिया है. माफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. सरकार ने अब तक 400 बड़े अपराधियों की पहचान कर ली है. जिनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके अलावा 1200 और अपराधी पुलिस के निशाने पर हैं.
Bulldozer Action, केशव सुमन सिंह: बिहार में कानून-व्यवस्था को नए सिरे से सख्ती देने के लिए गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि राज्य में अपराधियों के लिए अब कोई गुंजाइश नहीं बचेगी. सरकार ने अपराध रोकने के लिए बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी, पुलिसिंग और टार्गेटेड एक्शन का कॉम्बिनेशन तैयार किया है. आने वाले दिनों में इसका असर पूरे राज्य में दिखेगा.
लैंड-सैंड-लीकर माफिया पर सबसे चलेगा डंडा
सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि बिहार में लैंड, सैंड और लीकर माफिया अब बिहार छोड़ दें. लिहाजा इन पर एक्शन शुरू हो गया है. जिसका नतीजा है आज बिहार के आठ जिलों के जेलों में एक साथ छापेमारी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. जिनमें पटना, पूर्णिया, गयाजी, बेगूसराय, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा जिले शामिल हैं.
बिहार की ‘किलेबंदी’, हर शहर में CCTV का घना नेटवर्क
गृह विभाग संभालने और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी के विभाग का एक्शन और भी तेज हो गया है. अब अपराध रोकने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर CCTV नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है. ताकि पूरे राज्य की किलेबंदी की जा सके. आदेश है कि हर प्रमुख चौक, चौराहे, बाजार, हाईवे, संवेदनशील जगह और भीड़भाड़ वाले इलाके सभी जगहों को कैमरे से लैस किया जाए.
कोई भी अपराधी इन कैमरों से बच नहीं पाएगा : सम्राट
सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी अपराधी कैमरों से बच नहीं पाएगा. कोर्ट के आदेश के बाद शराब, बालू और जमीन माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस एक्शन चलाया जाएगा.
400 अपराधियों का डोजियर कोर्ट में
DGP विनय कुमार ने ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि राज्य पुलिस ने 400 कुख्यात अपराधियों की लिस्ट तैयार कर ली है. जिनकी अवैध संपत्ति और आपराधिक नेटवर्क का पूरा डोजियर तैयार कर कोर्ट को सौंप दिया गया है. अदालत इसकी समीक्षा कर रही है, जिसके बाद संपत्ति कुर्की और अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज होगी.
कुल मिलाकर ‘बुल्डोजर मॉडल’ शुरू
जिस तरीके से राज्य सरकार अवैध कब्जों, अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों के लिखाफ छापेमारी कर रही है. आज बिहार में आज जगह एक साथ छापेमारी की जा रही है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि अब सम्राट चौधरी का बुल्डोजर एक्शन शुरू हो गया है. यह संकेत है कि आने वाले दिनों में बिहार में अपराध पर पूरी तरह नकेल कसने का प्रयास होगा.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: जमीन का नक्शा नहीं मिल रहा? बस एक मैसेज करें और पाएं अपना लैंड मैप, जानिए पूरी प्रक्रिया
1 से 5 दिसंबर तक पटना के कई इलाकों में रहेगी धारा 163 लागू, बढ़ाई जाएगी पुलिस की तैनाती, क्या है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










