Bihar Bhumi: जमीन का नक्शा नहीं मिल रहा? बस एक मैसेज करें और पाएं अपना लैंड मैप, जानिए पूरी प्रक्रिया

Published by :Paritosh Shahi
Updated at :29 Nov 2025 8:10 AM
विज्ञापन
Bihar Bhumi

सांकेतिक फोटो

Bihar Bhumi: बिहार में अब जमीन से जुड़ी कई सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं. कुछ दिक्कतों से कई आवेदकों को नक्शा समय पर नहीं मिल पाता. इसे ध्यान में रखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आसान प्रक्रिया जारी की है. इससे लोग आसानी से अपनी आवेदन स्थिति जांच सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार सरकार लगातार डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने में लगी है. इसी प्रयास के तहत अब जमीन से जुड़ी कई सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध है. लेकिन कई बार तकनीकी दिक्कतों या जानकारी अधूरी रहने के कारण आवेदकों को समय पर नक्शा नहीं मिल पाता. इसलिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक सरल प्रक्रिया जारी की है जिसके जरिए लोग आसानी से अपनी आवेदन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

सोशल मीडिया पर विभाग ने दी जानकारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ऑफिसियल X हैंडल पर शनिवार को एक पोस्ट किया. इसमें बताया कि यदि आपने राजस्व नक्शा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और अभी तक आपको नक्शा नहीं मिला है, तो आपको बस अपनी कुछ जानकारी विभाग को देना होगा. विभाग ने कहा है कि आवेदक अपनी जानकारी कमेंट बॉक्स या इनबॉक्स मैसेज के माध्यम से भेज सकते हैं. इससे अधिकारी आपकी समस्या को जल्दी समझकर उसका समाधान कर पाएंगे.

नीचे दी गई जानकारी भेजनी होगी-

  1. पूरा नाम
  2. मोबाइल नंबर
  3. टोकन संख्या / आवेदन ID (Application ID)

इन तीन जानकारियों के आधार पर विभाग आपके आवेदन की स्थिति की जांच कर आपको सही जानकारी देगा. इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो कई दिनों से अपने नक्शे का इंतजार कर रहे हैं. विभाग ने यह भी बताया है कि यदि किसी आवेदक को प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी की जरूरत हो, तो वे विभाग के टोल-फ्री नंबर 18003456215 पर कॉल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: 1 से 5 दिसंबर तक पटना के कई इलाकों में रहेगी धारा 163 लागू, बढ़ाई जाएगी पुलिस की तैनाती, क्या है वजह

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन