जहानाबाद से पोता-पोती को ले घर लौट रहे दादा को ट्रक ने रौंदा, हंगामा

Updated at : 30 Aug 2024 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
जहानाबाद से पोता-पोती को ले घर लौट रहे दादा को ट्रक ने रौंदा, हंगामा

पटना-गया स्टेट हाइवे-01 के धनरूआ बाजार में गुरुवार की रात 50 वर्षीय काशीपुर निवासी शिवनारायण प्रसाद के पुत्र विजय प्रसाद को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसौढ़ी पटना-गया स्टेट हाइवे-01 के धनरूआ बाजार में गुरुवार की रात 50 वर्षीय काशीपुर निवासी शिवनारायण प्रसाद के पुत्र विजय प्रसाद को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में पढ़ने वाले पोता-पोती को लेकर काशीपुर घर लौट रहे विजय प्रसाद खाने का सामान लाने के लिए धनरूआ में टेंपो से उतरे थे, तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. इधर घटना के बाद भाग रहे ट्रक को चालक के साथ पुलिस ने दौलता गांव के पास पकड़ लिया. इस बीच वहां के ग्रामीण चालक के पक्ष में उतर आये और पुलिस से भिड़ गये. पुलिस पर ईंट-पत्थर चला चालक को छुड़ा लिया. इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर स्टेट हाइवे जाम किया. इस दौरान लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये गये. मौके पर मौजूद लोग मुआवजा व चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन