आज से नये समय पर खुलेंगे सरकारी स्कूल

Updated at : 01 Jul 2024 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
आज से नये समय पर खुलेंगे सरकारी स्कूल

सरकारी स्कूलों में एक जुलाई से नये समय के अनुसार कक्षाएं संचालित की जायेंगी. अब तक गर्मी के कारण स्कूल का संचालन सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक किया जा रहा था.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सरकारी स्कूलों में एक जुलाई से नये समय के अनुसार कक्षाएं संचालित की जायेंगी. अब तक गर्मी के कारण स्कूल का संचालन सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक किया जा रहा था. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार सभी प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय एक जुलाई से सुबह नौ बजे खुलेंगे. सुबह नौ से 9.15 बजे तक प्रार्थना, योगाभ्यास, व्यायाम जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे. सुबह 9:15 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी और दोपहर 3:15 चलेंगी. इस दौरान कुल आठ घंटी पढ़ाई होगी. दोपहर 3:15 से चार बजे तक मिशन दक्ष और विशेष कक्षा संचालित की जायेगी. शिक्षकों को 4:30 बजे स्कूल से छुट्टी मिलेगी. इससे पहले शिक्षक चार से 4:30 बजे तक बच्चों के होम वर्क, पाठ टीका तैयार करना, मिशन दक्ष के बच्चों का प्रोफाइल तैयार करेंगे.

शिक्षक 10 मिनट पहले पहुंचेंगे स्कूल : जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शिक्षक और कर्मचारी 10 मिनट पहले स्कूल पहुचेंगे. प्रधानाध्यापक अपने स्तर पर समय सारिणी में बदलाव नहीं करेंगे. यदि किसी स्कूल में किसी परीक्षा का केंद्र बनाया गया है, तो उस दौरान कक्षाएं स्थगित नहीं रहेंगी, बल्कि कक्षाओं में अध्यापन कार्य चलता रहेगा. शनिवार को प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए बैगलेस सुरक्षित योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. माह के चौथे शनिवार को बच्चों द्वारा निर्मित सामग्रियों व गतिविधियों की प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी.

उन्होंने बताया कि शिक्षकों को प्रति सप्ताह कम-से-कम 45 घंटे की कार्यावधि निर्धारित की गयी है. इस हिसाब से प्रत्येक शिक्षक को सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन साढ़े सात घंटे की कार्यावधि का अनुपालन हर हाल में करना होगा. प्रधानाध्यापक विद्यालय परिसर, वर्गकक्ष, रसोई घर और शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण करेंगे. स्कूल परिसर में गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन