बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 17 May 2025 11:50 PM
patna news: दानापुर. रूपसपुर पुराना थाना के समीप सरेशाम बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली.
दानापुर. रूपसपुर पुराना थाना के समीप सरेशाम बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली. बाइक सवार आराम से बेली रोड की ओर फरार हो गये. प्रियदर्शी नगर निवासी विपिन बिहारी शुक्ला के पत्नी चंपा शुक्ला ने स्थानीय थाना में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. सीसीटीवी में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गयी. चंपा शुक्ला ने बताया कि रूपसपुर पुराना थाना के समीप सब्जी मंडी से खरीदारी कर अपने पड़ोसी के साथ पैदल घर जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक हेलमेट पहने थे और चेन छीन फरार हो गये. उन्होंने बताया कि 18 ग्राम सोने की चेन थी.
महिला के गले से सोने की चेन झपटी
पटना सिटी. बाइक सवार बदमाश बाइपास थाना क्षेत्र में महिला के गले से सोने की चेन झपट फरार हो गये. जिसकी कीमत एक लाख रुपये है. पीड़िता की शिकायत पर बाइपास थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में छानबीन कर रही है. अगमकुआं थाना के अशोक विहार कॉलोनी निवासी महिला विधवा रंजु कुमारी ने बताया कि वह निजी अस्पताल से फिजियोथेरेपी करा कर घर लौट रही थी. इसी क्रम में जिम से पहले आरा मशीन के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक आये और गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गये. खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला, तब पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस को बताया कि लगभग 12 ग्राम सोने की चेन है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










