ePaper

एफपीओ को खाद व बीज बेचने का मिलेगा लाइसेंस

Updated at : 07 Jun 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
एफपीओ को खाद व बीज बेचने का मिलेगा लाइसेंस

सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 100 नवगठित किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) संग बैठक की.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 100 नवगठित किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) संग बैठक की. इस दौरान पूर्व से निबंधित तथा 77 एफपीओ भी जुड़े थे. इसमें बताया गया कि 100 नवगठित एफपीओ में 66 में सदस्य संख्या 300 से अधिक हो गयी है. एफपीओ को खाद, बीज का लाइसेंस निर्गत करने के लिए कृषि विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. मौके पर मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि किसानों के हित में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं. किसानों की पहुंच बाजारों तक आसान बनाने के लिए एफपीओ को हर सुविधा देकर बढ़ावा दिया जायेगा. अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों को एफपीओ के साथ जोड़ें. स्थानीय संसाधनों के हिसाब से व्यवसाय के लिए डीपीआर तैयार कर बैंकों को समर्पित करें. एफपीओ में प्रबंधक एवं लेखापाल की नियुक्ति इस 15 जून तक कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन