बिहार विधानसभा में सम्राट सरकार का फ्लोर टेस्ट, 201 विधायकों का समर्थन, ध्वनि मत से ही हो सकता है फैसला

Updated:
विज्ञापन
samrat choudhary floor test

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar Politics: सम्राट चौधरी शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे. यह उनकी सरकार की पहली बड़ी परीक्षा मानी जा रही है, हालांकि स्पष्ट बहुमत के चलते जीत लगभग तय मानी जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Politics: सम्राट चौधरी कल (शुक्रवार) को बिहार विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे. बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी और इसे उनकी सरकार की पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा मानी जा रही है. 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

बैठक की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के संबोधन से होगी. इसके बाद मुख्यमंत्री विश्वास मत का प्रस्ताव सदन में रखेंगे. प्रस्ताव में कहा जाएगा कि ‘यह सभा वर्तमान मंत्रिपरिषद में विश्वास व्यक्त करती है.’ इसके बाद इस पर विस्तृत चर्चा होगी.

विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस के आसार

सबसे पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपनी बात रखेंगे. इसके बाद अन्य दलों के नेता भी चर्चा में हिस्सा लेंगे. सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों को गिनाएगा, जबकि विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. ऐसे में सदन का माहौल गरम रहने की संभावना है.

आंकड़ों में मजबूत सरकार, आसान दिख रही राह

243 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट खाली है, इसलिए 242 सदस्यों के आधार पर मत विभाजन होगा. NDA के पास 201 विधायकों का समर्थन है, जबकि विपक्ष के पास 41 सदस्य हैं. स्पष्ट बहुमत के कारण सरकार की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है.

मतदान की संभावना कम, ध्वनि मत से मिल सकता समर्थन

इतने बड़े बहुमत को देखते हुए मतदान की संभावना कम है. माना जा रहा है कि सरकार ध्वनि मत से ही विश्वास हासिल कर सकती है. इस बार भाजपा ने व्हीप भी जारी नहीं किया है, बावजूद इसके सरकार को कोई खतरा नजर नहीं आ रहा.

विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सदन को संबोधित करेंगे और अपनी सरकार की योजनाओं व नीतियों का रोडमैप पेश करेंगे. सरकार इसे ‘नेतृत्व परिवर्तन’ के संदेश के रूप में दिखाना चाहती है और पूर्व की नीतियों को आगे बढ़ाने पर जोर देगी.

Also Read: सम्राट सरकार का अल्टीमेटम: बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब नहीं चलेगी लेटलतीफी, देर से आने पर कटेगा वेतन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन