पलामू के प्रिंस पाल व प्रेम प्रकाश गौतम 97.40 प्रतिशत अंक लाकर राज्य टॉप टेन में शामिल

Published by :Akarsh Aniket
Published at :23 Apr 2026 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू के प्रिंस पाल व प्रेम प्रकाश गौतम 97.40 प्रतिशत अंक लाकर राज्य टॉप टेन में शामिल

पलामू के प्रिंस पाल व प्रेम प्रकाश गौतम 97.40 प्रतिशत अंक लाकर राज्य टॉप टेन में शामिल

विज्ञापन

प्रतिनिधि : हुसैनाबाद पलामू के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. जिले के हुसैनाबाद के प्लस टू उवि संडा के प्रिंस कुमार पाल व मोहम्मदगंज प्रखंड के रानीदेवा स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के प्रेम प्रकाश गौतम ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर झारखंड टॉप टेन में शामिल हो गया. प्रिंस कुमार पाल बैरांव गांव का रहने वाला है. . प्रिंस के पिता मनोज कुमार व माता अनिता देवी ने पुत्र की इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की है. प्रिंस के पिता पारा शिक्षक है. उन्होंने बताया कि पढ़ाई के प्रति प्रिंस हमेशा गंभीर रहा है. प्रिंस का कहना है कि कड़ी मेहनत कर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. वह एमबीए की पढ़ाई कर अपना भविष्य संवारना चाहता है. इधर, मोहम्मदगंज प्रखंड के रानीदेवा स्तरोन्नत उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा में 97.40 अंक हासिल करने वाले प्रेम प्रकाश गौतम ने बताया कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है. उसने कहा कि मेहनत कभी बेकार नही जाती.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन