पटना में डबल डेकर पुल से युवती ने लगाई छलांग, लोगों ने हवा में पकड़ा, गंभीर हालत में PMCH में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

डबल डेकर से लड़की ने लगाई छलांग

Patna News: पटना के अशोक राजपथ पर गुरुवार शाम एक छात्रा ने डबल डेकर पुल से छलांग लगा दी. लोगों की कोशिश के बावजूद वह नहीं रुकी, और गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Patna News: पटना के व्यस्त इलाकों में शामिल अशोक राजपथ पर गुरुवार शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई. यहां बने डबल डेकर पुल से एक छात्रा ने अचानक नीचे छलांग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रा पुल के सबसे ऊपरी हिस्से पर काफी देर से कूदने के लिए खड़ी थी. नीचे सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने उसे समझाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात नहीं मानी. कुछ ही पलों में उसने पुल से नीचे छलांग लगा दी. हालांकि, नीचे मौजूद लोगों ने जमीन पर उसे नहीं गिरने दिया. हवा में पकड़ लिया. इस वजह से उसकी जान बच गई.

मौके पर मची अफरातफरी

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और छात्रा को बचाने की कोशिश की. व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया.

पुलिस और एंबुलेंस तुरंत पहुंची

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. छात्रा को तुरंत इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है.

पहचान नहीं हो सकी, जांच जारी

पीरबहोर थाना पुलिस के अनुसार अभी तक छात्रा की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. उसके पास कोई डॉक्युमेंट्स भी नहीं हैं. जिससे पहचान हो सके. बेहोशी की हालत में PMCH के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है.

Also Read: मजबूरी या जुर्म? बिहार में प्रेग्नेंट वाइफ के इलाज के लिए युवक बना चोर, मुजफ्फरपुर में रंगेहाथ पकड़ा गया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन