Patna News : गंगा दशहरा : आज से दो दिनों तक गंगा नदी में नहीं चलेंगी नावें

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 05 Jun 2025 1:49 AM

विज्ञापन

गंगा दशहरा को लेकर गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक गंगा नदी में नावों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना : गंगा दशहरा गुरुवार को मनाया जा रहा है. इसको लेकर गंगा नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के स्नान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक गंगा नदी में नावों के परिचालन पर रोक रहेगी. घाटों पर सात एसडीआरएफ टीम को गोताखोरों व जवानों के साथ तैनात किया गया है. सुरक्षा को लेकर 15 मजिस्ट्रेट के साथ 100 पुलिस पदाधिकारी व जवान लगाये गये हैं. सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के निर्धारित मानकों के अनुसार मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों, स्पेशल मोबाइल टीम व रिवर पेट्रोलिंग टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने सभी एसडीओ को इसका सख्ती से अनुपालन कराने व उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. विभिन्न अनुमंडलों में स्थित नदी घाटों को कई सेक्टर में विभाजित कर आवश्यक संसाधनों सहित सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नदियों एवं तालाबों के घाटों पर लाइफ जैकेट व अन्य सभी संसाधनों के साथ नावों, नाविकों व गोताखोरों को तैनात रखने को कहा गया है. किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना जिला नियंत्रण कक्ष 0612-2219810/ 2219234 , डायल 112 व जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 0612-2210118 पर दी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन