मिट्टी की ढेर से टकरा कर पांच वाहन क्षतिग्रस्त, बीडीओ समेत 8 घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2024 12:38 AM

विज्ञापन

मोकामा थाना अंतर्गत फोरलेन पर मिट्टी की ढेर से टकराकर बेगूसराय के डंडारी बीडीओ की कार समेत पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. हादसे में बीडीओ प्रशांत कुमार, पत्नी नेहा कुमारी, उसके दो बच्चे, पिकअप का चालक, बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए.

विज्ञापन

मोकामा. मोकामा थाना अंतर्गत फोरलेन पर मिट्टी की ढेर से टकराकर बेगूसराय के डंडारी बीडीओ की कार समेत पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. यह हादसा शनिवार की रात करीब नौ बजे हुआ. क्षतिग्रस्त अन्य वाहनों में एक पिकअप और तीन बाइक शामिल है. इस हादसे में बीडीओ प्रशांत कुमार, पत्नी नेहा कुमारी, उसके दो बच्चे, पिकअप का चालक, बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. फोरलेन का डिवाइडर भरने के लिए शनिवार री शाम मिट्टी का ढेर गिराया गया था. लखीसराय के बड़हिया निवासी बीडीओ अपनी बीबी और बच्चों के साथ पटना से बेगूसराय जा रहे थे. इस बीच मोकामा जीरो माइल ओवरब्रिज के पास बीच सड़क पर मिट्टी के ढेर से टकरा कर कार अनियंत्रित हो गयी. वहीं सड़क किनारे बैरिकेडिंग से टकरा कर कार पलट गयी. मौके पर मौजूद चाय दुकानदार ने कार का शीशा तोड़ कर बीडीओ और उनके परिवार को बाहर निकाला. इस बीच स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि इससे पहले एक-एक कर तीन बाइक सवार मिट्टी के ढेर से टकराकर घायल हो गये. पटना से बेगूसराय जा रही पिकअप भी पलट गयी. पांच वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद पुलिस ने एक लेन को बैरिकेडिंग कर जाम कर दिया. वहीं दूसरे लेन से होकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन