नाली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग एक को लगी गोली
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 14 Aug 2025 1:04 AM
patna news: बख्तियारपुर. थाना क्षेत्र के महमूदपुर रानीसराय में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना हुई. सूत्रों के अनुसार नाली विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हुई इस दौरान फायरिंग की गयी.
बख्तियारपुर. थाना क्षेत्र के महमूदपुर रानीसराय में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना हुई. सूत्रों के अनुसार नाली विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हुई इस दौरान फायरिंग की गयी. फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया. इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जख्मी को अस्पताल ले जाया गया. इस संबंध में एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है. देर रात तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था. फायरिंग से वहां लोगों के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मोबाइल लेकर फरार युवक दो दिन बाद पकड़ाया
मसौढ़ी. थाना के सतीस्थान स्थित एक निजी नर्सिंग होम के पास बात करने के बहाने मोबाइल लेकर फरार हुए युवक को दो दिन बाद पकड़ पुलिस को सौंप दिया. इधर पुलिस ने आरोपित युवक सह थाना के पचपनपर, नदौल ग्रामवासी निखिल कुमार को बुधवार को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि थाना के इस्सरचक ग्रामवासी अर्जुन राम का पुत्र बिट्टू कुमार 10 अगस्त को पढ़ने के लिए मसौढ़ी स्थित एक कोचिंग में जा रहा था. इसी बीच रास्ते में सतीस्थान स्थित एक निजी नर्सिंग होम के पास निखिल कुमार बात करने के बहाने उससे उसका मोबाइल मांगा और मोबाइल मिलते ही मोबाइल लेकर वह भाग निकला. इधर मंगलवार की सुबह जब बिट्टू कोचिंग से घर लौट रहा था तो उसने सतीस्थान स्थित उसी निजी नर्सिंग होम के पास निखिल को देखा और वह उसे मोबाइल समेत पकड़ लिया. उसने बाद में थाना पुलिस को उसे सौंप दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










