दानापुर कारगिल युद्ध में शहीद परिजनों को किया सम्मानित

Published by : MANISH LIFE Updated At : 19 Jun 2025 12:48 AM

विज्ञापन

भारतीय सेना ने कारगिल विजय दिवस के 26 वां वर्षगांठ के मौके पर शहीद सैनिकों के घर-घर जाकर शौर्य सम्मान महोत्सव आयोजित किया गया.

विज्ञापन

दानापुर. भारतीय सेना ने कारगिल विजय दिवस के 26 वां वर्षगांठ के मौके पर शहीद सैनिकों के घर-घर जाकर शौर्य सम्मान महोत्सव आयोजित किया गया. शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मान पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान देकर सम्मानित किया गया है. बुधवार को कारगिल युद्ध में शहीद हुए लांस नायक विद्यानंद सिंह (सेना मेडल) विजय यादव पथ में रह रही उनकी पत्नी पार्वती देवी कारगिल 8 पर्वतीय खंड से आये चार सदस्यीय सैन्य अधिकारी ने प्रतीक चिह्न व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके परिजनों से संवाद कर उनके समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल किया गया है.टीम के सदस्यों ने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया है कि उनके समस्याओं का निदान किया जायेगा. मौके पर पूर्व सैनिक संघ के मिडिया प्रभारी उपेन्द्र सिंह समेत सैनिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH LIFE

लेखक के बारे में

By MANISH LIFE

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन