हाजीपुर में महिला किन्नर को झांसा देकर 1.5 करोड़ के सोने के जेवर और कैश से भरा बैग ले भागे बदमाश
Hajipur News: हाजीपुर में शातिर बदमाशों ने इंजन खराब होने का झांसा देकर महिला किन्नर से करीब 1.5 करोड़ रुपये के जेवर और 8.75 लाख नकद से भरा बैग लूट लिया. पुलिस जांच में जुटी है.
Hajipur News: (गोपाल राय) हाजीपुर स्टेशन रोड स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप के बीच शातिर बदमाशों ने झांसा देकर एक महिला की एक्सयुवी कार से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के सोने एवं चांदी के आभूषण तथा 8 लाख 75 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया.
इस मामले में पीड़ित किन्नर महिला ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस महिला से गहन पूछताछ के बाद आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने तथा बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. पीड़ित किन्नर महिला महुआ निवासी सपना कुमारी है.
जो कई जिलों के किन्नरों का सरदार है. पटना में कई जिले के किन्नर मिलकर लोगों से नेग मांगकर आभूषण एवं रुपये इकट्ठा किया था. जिसे लेकर अपनी गाड़ी से महुआ स्थित घर लौट रही थी. इसी दौरान घटना हो गयी.
हाजीपुर से घर लौटने के दौरान हुई घटना
पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया कि किन्नर सपना कुमारी अपनी एक्सयूवी कार से हाजीपुर स्टेशन के पास से महुआ के लिए चली थी. गाड़ी उसका चालक सौरभ कुमार चला रहा था.
इसी दौरान जैसे ही वह रेल कोंच रेस्टोरेंट के पास पहुंची ही थी कि किसी ने उसके गाड़ी के आगे कुछ पानी जैसा फेंक दिया. लगभग 10 मीटर आगे बढ़ने पर एक दूसरे बदमाश ने इशारा कर गाड़ी के इंजन से धुंआ निकलने की बात कहीं. जिसके बाद चालक ने गाड़ी रोक दी.
बताया गया कि गाड़ी रुकते ही चालक के साथ महिला भी नीचे उतर गयी. चालक सौरभ ने गाड़ी का बोनट खोल कर इंजन को देखने लगा. इसी दौरान शातिर बदमाशों ने गाड़ी के बीच वाली सीट पर रखा आभूषण एवं रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया.
गाड़ी देखने पर चलने के दौरान महिला को चला पता
पीड़ित महिला ने बताया कि गाड़ी में बैठ कर वह रामाशीष चौक पहुंच गयी. जैसे ही ओवरब्रिज के पास पहुंची और सीट पर देखा तो बैग गायब था. काफी खोजबीन करने के बाद भी बैग का पता नहीं चलने पर महिला सदर थाना पहुंच कर पुलिस से सारी बात की जानकारी दी.
महिला ने बताया कि गाड़ी में रखे बैग में 4 सोने की चेन, 3 सोने की अंगुठी, 3 सेट सोने का झुमका, एक सोने का लॉकेट, एक सोने का बिस्किट तथा 8 पीस सोने का कंगन समेत लगभग 700 ग्राम सोने के आभूषण एवं 800 ग्राम चांदी के आभूषण तथा 8 लाख 75 हजार रुपये नकद रखा था.
घटना को लेकर पीड़िता सपना कुमारी ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की. वहीं आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही कार्रवाई
सदर थाना में एक किन्नर महिला ने सोने एवं चांदी के आभूषण तथा रुपये से भरा बैग लूटने की घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. घटना शहर के रेल कोंच रेस्टोरेंट के पास की बतायी गयी है.
इस मामले में महिला ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच की है. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.
वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










