बिहार बीजेपी को मिला नया कप्तान, मनोहर लाल खट्टर ने किया दिलीप जायसवाल की ताजपोशी का ऐलान
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Mar 2025 12:53 PM
दिलीप जायसवाल और मनोहर लाल खट्टर की तस्वीर
Bihar Politics: बिहार बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है. बापू सभागार में आयोजित प्रदेश परिषद की बैठक में दिलीप जायसवाल के नाम की औपचारिक घोषणा की गई. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया.
Bihar Politics: पटना के बापू सभागार में आयोजित प्रदेश परिषद की बैठक में औपचारिक रूप से बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल के नाम की घोषणा की गई. इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय मंत्री एवं परिषद के प्रभारी मनोहर लाल खट्टर ने उनकी ताजपोशी की घोषणा की. प्रदेश भाजपा संगठन के इस बड़े फैसले के साथ ही पार्टी ने आगामी चुनावी रणनीति को और धार देने का संकेत दिया है.
शक्ति प्रदर्शन में जुटे भाजपा के दिग्गज
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सांसद राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद और संजय जायसवाल समेत पार्टी के तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए. साथ ही, प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के करीब 15,000 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन बना दिया.
कौन हैं दिलीप जायसवाल?
दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी में एक मजबूत और अनुभवी संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं. वे पार्टी के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है. प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति आगामी चुनावों में बीजेपी के लिए अहम साबित हो सकती है.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
चुनावी रणनीति को धार देने की तैयारी
बैठक में पार्टी नेताओं ने बिहार में बीजेपी को और मजबूत करने, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार करने और 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने की रणनीति पर मंथन किया. नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के साथ, बीजेपी ने साफ कर दिया है कि वह राज्य में आक्रामक चुनावी मोड में आ चुकी है.
डिप्टी CM बने प्रस्तावक
दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू कर दी गई थी. उन्होंने पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना पर्चा दाखिल किया था. डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ मंत्री मंगल पांडेय और MLC संजय मयूख उनके प्रस्तावक बने. नियम के मुताबिक दिलीप जायसवाल 2025 से 2027 तक अध्यक्ष बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










