पटना में आज: आज पीएमसीएच में बैठेंगे ये डॉक्टर, देखें पूरी सूची, शहर में मौसम, कहां कटेगी बिजली

पटना पीएमसीएच में 20 मई के लिए ओपीडी डॉक्टरों का नया शेड्यूल जारी हो गया है. घर से निकलने से पहले चेक करें मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थो, गायनी और पीडिया विभाग के डॉक्टरों की पूरी लिस्ट. साथ ही शहर के मौसम का भी हाल. बिजली की क्या है स्थिति,कहां-कहां कटेगी.
Patna News: पटना में आज
ओपीडी: पीएमसीएच
सुबह नौ से शाम पांच बजे तक
1: दंत रोग : डॉ अनू
2: इएनटी : डॉ विवेक कुमार
3: नेत्र रोग : डॉ आलोक, डॉ रेनुका
4: गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी : डॉ शिशिर कुमार
5: कैंसर : डॉ प्रो. रवि ब्याहूत
6: मेडिकल ऑन्कोलॉजी : डॉ अविनाश उपाध्याय
7: गायनोकोलॉजी : डॉ प्रो. मीनू शरण
8: मेडिसिन : डॉ राजन कुमार
9: ऑर्थोपेडिक्स : डॉ राजीव आनंद
10: शिशु रोग : डॉ प्रो. हेमंत कुमार
11: स्किन रोग : डॉ पंकज कुमार तिवारी, डॉ गोपाल प्रसाद, डॉ शिवांगी सिंह
12: किडनी रोग : डॉ हर्षवर्धन, डॉ रामाजारम यादव, डॉ मंजीबुल्लम अंशारी, डॉ रश्मि सिंह, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ नंदनी
मौसम
आंशिक बादल छाने रहने की संभावना, तापमान में आयेगी कमी
पटना पटना और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शहर में बादल छाये रहने के कारण अधिकतम तापमान में कमी आयेगी. लोगों को दो से तीन डिग्री सेल्सियस की राहत मिल सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. वहीं, मंगलवार को भी शहर के अधिकतम तापमान में कमी आयी. अधिकतम पारा 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
कटेगी बिजली
समय – 11.30 बजे से 12.30 बजे
प्रभावित क्षेत्र – गणेश दत्त पथ, विजय विहार, पूर्वी जजेज कॉलोनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










