Aurangabad News: ई-फार्मेसी के विरोध में बंद रहेंगी दवा दुकानें

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: ई-फार्मेसी के विरोध में बंद रहेंगी दवा दुकानें

Hajipur Updates: ई-फार्मेसी के विरोध में केमिस्टों का प्रदर्शन, मरीजों को हुई परेशानी

Aurangabad News: ई-फार्मेसी के विरोध में केमिस्ट संघ का राष्ट्रव्यापी बंद, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

विज्ञापन

Aurangabad News: ई-फार्मेसी के विरोध और दवा कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आज औरंगाबाद जिले की दवा दुकानें बंद रहेंगी. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) तथा बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के दवा विक्रेता राष्ट्रव्यापी बंद में शामिल हो रहे हैं.

सुबह से बंद दिखीं मेडिकल दुकानें

बुधवार सुबह से ही शहर के मुख्य बाजार, रमेश चौक, पुरानी जीटी रोड, टिकरी रोड, अस्पताल रोड समेत कई इलाकों में मेडिकल दुकानें बंद नजर आईं। दवा दुकानों के बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ई-फार्मेसी पर जताया विरोध

दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बिना डॉक्टर की उचित जांच और निगरानी के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है.

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार यदि ई-फार्मेसी को नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट नियम नहीं बनाती है, तो छोटे दवा व्यवसायियों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा जाएगा.

जरूरी सेवाओं पर रहेगा असर

हालांकि कुछ अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ी दवा दुकानों को आंशिक राहत मिल सकती है, लेकिन अधिकांश निजी मेडिकल स्टोर बंद रहने की संभावना है.

प्रशासन की नजर

जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरी दवाओं की व्यवस्था पहले से कर लें और अत्यधिक आवश्यकता होने पर अस्पतालों से संपर्क करें.

Also Read: औरंगाबाद में आज : मौसम का मिजाज, OPD में डॉक्टरों से मिलने का सही समय, मंडी का भाव, फल-सब्जी की कीमत सारी जानकारी एक क्लिक पर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन