ePaper

Dengue in Bihar: पटना में डेंगू से एक और मौत, बिहार में मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार

Updated at : 10 Sep 2024 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज

सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज

Dengue in Bihar: बीते 24 घंटे के अंदर अकेले पटना जिले में डेंगू के 18 नये मरीज मिले हैं. इनमें चार कंकड़बाग, चार अजीमाबाद, एक पटना सिटी में मिले हैं. वहीं बाकी नौ मरीज कहां के हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

विज्ञापन

Dengue in Bihar: पटना. बिहार में डेंगू का रूप अब भयावह होता जा रहा है. पटना जिले में बीते 10 दिन के अंदर छह मरीजों की मौत डेंगू से हुई है. पटना में डेंगू संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गयी. पालीगंज के सिगौड़ी थाना क्षेत्र के 17 वर्षीय संजीत कुमार पिछले कुछ दिनों से डेंगू संक्रमित थे. सिविल सर्जन कार्यालय से बताया गया कि बीते कुछ दिनों से इसका इलाज पीएमसीएच के डेंगू वार्ड में चल रहा था. युवक तेज बुखार के साथ अस्पताल में भर्ती हुआ था. युवक का प्लेटलेट्स लगातार कम होने की शिकायत थी. उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी.

बीते 24 घंटे में पटना में मिले 18 नये मरीज

बीते 24 घंटे के अंदर अकेले पटना जिले में डेंगू के 18 नये मरीज मिले हैं. इनमें चार कंकड़बाग, चार अजीमाबाद, एक पटना सिटी में मिले हैं. वहीं बाकी नौ मरीज कहां के हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पटना जिले में अब तक डेंगू से पीड़ित 538 मरीज मिले हैं, जबकि बिहार स्तर पर यह आंकड़ा एक हजार के पार जा चुका है. बिहार के 11 जिले डेंगू की चपेट में आ चुके हैं.

Also Read: Bihar Land Survey : जमीन सर्वे के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे हो सकता है यह काम

अब तक कहां कितने मिले

डेंगू संक्रमित मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. पटना के बाद सबसे अधिक गया में 70 डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती हैं. मुजफ्फरपुर में 55, समस्तीपुर 51, नालंदा 43, वैशाली 29, सीवान 29, पूर्णिया 27, दरभंगा 26, सारण 25, मधुबनी 23, औरंगाबाद 19, जहानाबाद 17, भागलपुर 16, भोजपुर 14,गोपालगंज 14, पश्चिम चंपारण 14, जमुई 12, नवादा 12, बेगूसगू राय 12, सीतामढ़ी 10, खगड़िया में 10 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन