बिजनेस का झांसा, फिरौती की मांग और फिर हत्या! देशभर के कारोबारियों को निशाना बना रहा पटना का गैंग बेनकाब

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Apr 2025 1:29 PM

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में गिरोह के सदस्य

Crime Story: पुणे के स्क्रैप कारोबारी लक्ष्मण साधु शिंदे की पटना में हत्या ने सनसनी फैला दी है. कारोबारी को व्यापार के झांसे में बुलाकर एक शातिर गिरोह ने अगवा किया और फिरौती की रकम नहीं मिलने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात ने एक ऐसे गैंग की पोल खोली है, जो देशभर में कारोबारियों को निशाना बना रहा है.

विज्ञापन

Crime Story: पटना में पुणे के स्क्रैप कारोबारी 55 वर्षीय लक्ष्मण साधु शिंदे की हत्या की कहानी जितनी खौफनाक है, उतनी ही सुनियोजित भी. एक ऐसे गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है, जो पिछले तीन महीनों में देशभर के व्यापारियों को फर्जी डील के बहाने पटना बुलाकर अगवा कर चुका है. अब तक सात व्यापारियों से कुल 1.60 करोड़ की फिरौती वसूली जा चुकी है. लक्ष्मण शिंदे के मामले ने पुलिस को इस गैंग की असलियत से रूबरू करवाया है.

कारोबार के नाम पर रची गई मौत की पटकथा

11 अप्रैल को लक्ष्मण साधु शिंदे स्क्रैप कारोबार के सिलसिले में पटना आए थे. उन्हें पटना एयरपोर्ट से ही अगवा कर लिया गया. योजना पहले से तय थी. गिरोह ने उन्हें कारोबार का झांसा दिया और जैसे ही वह पहुंचे, उनका अपहरण कर हिलसा ले जाया गया. वहां उन्हें मारपीट कर बंधक बनाकर रखा गया. गैंग के सदस्य मुन्ना, सुमित और कुंदन ने उनका एटीएम कार्ड छीना और पटना के दीदारगंज इलाके में जाकर दो बार में 40 हजार रुपये निकाले. उनके खाते में 12 लाख रुपये थे, लेकिन पिन भूल जाने के कारण बाकी रकम नहीं निकाल सके. इसी बीच मारपीट के दौरान लक्ष्मण की मौत हो गई.

गैंग की परतें खुलने लगीं

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह इससे पहले गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र और कर्नाटक के सात कारोबारियों को इसी तरह ठग चुका है. पहले व्यापार का लालच दिया जाता, फिर उन्हें पटना बुलाकर किडनैप किया जाता और मोटी फिरौती वसूली जाती. इसी रकम से गिरोह ने आई-20, स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक खरीदी थी.

अब तक 8 गिरफ्तार, कई फरार

अब तक पुलिस और एसटीएफ की टीम ने रंजीत पटेल उर्फ मुन्ना सहित 8 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरोह के अन्य सदस्य विजय, सिंटू, अमन और मंगल अब भी फरार हैं. गिरफ्तार आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं, जो पूरी योजना में अहम भूमिका निभा रही थीं.

इंसाफ की उम्मीद

लक्ष्मण शिंदे की हत्या ने उनके परिवार को तोड़ कर रख दिया है. परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर गैंग की पूरी कहानी उजागर की जाएगी. पटना की यह घटना भरोसे और इंसानियत दोनों पर एक बड़ा सवाल छोड़ गई है.

Also Read: बिहार के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव की पूरी कहानी, चलती ट्रेन में कॉन्ट्रैक्टर की हत्या का लगा था आरोप

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन