पटना में हथियार के साथ वीडियो वायरल: पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा दूसरा फरार

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन और रील बनाना भारी पड़ रहा है. अवैध हथियार के साथ एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. आरोपी गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के दमड़िया का रहने वाला है.
Patna News: (शुभम कुमार की रिपोर्ट) सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन और रील बनाने का शौक युवाओं को भारी पड़ रहा है. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में जहां व्हाट्सएप पर अवैध हथियार को खोलते और जोड़ते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
छापेमारी अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार बीते 13 मई को गर्दनीबाग थाने की पुलिस टीम रात्रि गश्त, आसूचना संकलन और छापेमारी के अभियान पर थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर एक युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हथियार को खोलता और जोड़ता नजर आ रहा है. सूचना में यह भी बात सामने आई कि वीडियो में दिख रहा युवक गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के दमड़िया का रहने वाला है. आरोपी की पहचान रितिक कुमार के रूप में हुई.
घर से दबोचा गया आरोपित, हथियार की तलाश जारी
शिनाख्त होने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने रितिक कुमार के घर पर औचक छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने रितिक को उसके घर से धर दबोचा. हालांकि, जब पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उसके पूरे घर की सघन तलाशी ली, तो वहां से कोई हथियार बरामद नहीं हो सका. हथियार बरामद न होने पर जब पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त रितिक कुमार से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने एक बड़ा खुलासा किया. रितिक ने पुलिस को बताया कि वायरल वीडियो गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर 5, अल्कापुरी निवासी शिव प्रिय के बेटे ऋषभ कुमार के घर पर बनाया गया था. उसने यह भी कबूल किया कि वीडियो में दिख रहा अवैध हथियार ऋषभ कुमार के पास ही है. इस खुलासे के बाद पुलिस की एक विशेष टीम ऋषभ कुमार की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए तेजी से छापेमारी कर रही है.
Also Read: टी20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार का बड़ा सम्मान, मिला 1 करोड़ का पुरस्कार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










