पटना में पांच डकैत गिरफ्तार, लूटने के बाद बदल देते थे ट्रैक्टर का रंग

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Jan 2025 12:39 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Crime News: बिहार पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पटना जिले के नौबतपुर थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर लूटकांड को अंजाम देने वाले पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Crime News: पटना जिले के नौबतपुर थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर लूटकांड को अंजाम देने वाले पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है. इसमें ट्रैक्टर खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी पुलिस ने धर दबोचा है. गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. साक्ष्य छुपाने के लिए डकैतों ने ट्रैक्टर के कलर को भी दूसरे रंग में रंग डाला था.

पुलिस ने टीम बनाकर की थी छापेमारी

जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी की रात नौबतपुर के टरवां गांव में शिवम ईंट भट्ठा पर डकैतों ने भट्ठा के कर्मियों को बंधक बना कर भट्ठा पर लगे ट्रैक्टर, ट्रेलर, मोटर और अन्य सामान लूट लिया था. घटना के बाद पुलिस द्वारा टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. इसमें पुलिस ने पांच आरोपितों नागेंद्र कुमार उर्फ रवि कुमार, 26 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार, 29 वर्षीय जय किशोर कुमार, 39 वर्षीय संजय कुमार सिंह व विपिन कुमार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: भारत की सियासत बदल देती है इस मैदान की जनसभा, आजादी से पहले भी यहां जुटती थी लाखों की भीड़

छह अपराधियों ने दिया था ट्रैक्टर लूटकांड को अंजाम

फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 2 दीपक कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को छह अपराधियों ने ट्रैक्टर लूटकांड को अंजाम दिया था. घटना के बाद थाने में मामला दर्ज कर डकैतों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी थी. उन्होंने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों द्वारा दरभंगा के मनीगाछी में एक व्यक्ति से अपराधियों द्वारा ट्रैक्टर को बेच दिया गया था.

इसके साथ ही अपराधियों के उस स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त किया गया है, जिस पर सवार होकर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार अपराधी नौबतपुर के साथ-साथ मुजफ्फरपुर और मसौढ़ी के निवासी बताये जा रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन