विकास प्रबंधन संस्थान में हुआ दीक्षांत समारोह

Published by : MANISH LIFE Updated At : 19 Apr 2025 1:02 AM

विज्ञापन

विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआइ) का वार्षिक दीक्षांत समारोह शुक्रवार को पुरानी सचिवालय परिसर स्थित अधिवेशन भवन में संपन्न हुआ. इसमें पीजी डिप्लोमा (डीएम) सत्र 2023-2025 के छात्र-छात्राओं को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट का प्रमाण पत्र्र दिया गया.

विज्ञापन

नवाचार के क्षेत्र में आएं छात्र: राजेश टंडन पटना. विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआइ) का वार्षिक दीक्षांत समारोह शुक्रवार को पुरानी सचिवालय परिसर स्थित अधिवेशन भवन में संपन्न हुआ. इसमें पीजी डिप्लोमा (डीएम) सत्र 2023-2025 के छात्र-छात्राओं को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट का प्रमाण पत्र्र दिया गया. उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हुई थी. परीक्षा समाप्त होने के 35 दिनों बाद ही दीक्षांत समारोह आयोजित कर सभी को डिग्री दी गयी. अकादमिक प्रोसेशन में मुख्य अतिथि, शासी निकाय के सदस्य, संकाय सदस्य व विद्यार्थी विशेष रूप से तैयार की गयी पारंपरिक परिधान में शामिल हुए. समारोह में राजेश टंडन, संस्थापक अध्यक्ष (प्रिया) और यूनेस्को के को-चेयर, ने अपने पांच दशकों के अनुभव साझा किए. उन्होंने नवाचार, नैतिकता और सेवा को प्रोफेशन का मूल बताया. प्रो विद्यानंद झा ने डीएमआइ की सामाजिक बदलाव में भूमिका को रेखांकित किया और विद्यार्थियों को नये जीवन की शुरुआत के लिए प्रेरित किया. प्रो देबीप्रसाद मिश्रा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि डीएमआइ डेवलपमेंट मैनेजमेंट में राष्ट्रीय केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है. दीक्षांत समारोह महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह को समर्पित रहा, जो हर वर्ष 18 अप्रैल को आयोजित होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH LIFE

लेखक के बारे में

By MANISH LIFE

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन